फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman dies after operation in private hospital, uproar

निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after operation in private hospital, uproar
अमरोहा के निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर गमजदा परिजन। - फोटो : JPNAGAR
निजी अस्पताल में गर्भवती महिला की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित परिवार पर समझौता कराने के लिए दबाव बनाया। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर परिजनों में रोष व्याप्त हो गया। कई घंटे तक अस्पताल में हंगामे की स्थिति बनी रही। घटना के बाद आरोपी चिकित्सक अस्पताल बंद कर फरार हो गया। मृतक महिला के पति ने तहरीर दी है। लेकिन रविवार की देर रात तक पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

देहात थाना क्षेत्र के अंबरपुर गांव में किसान सतीश सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी सीमा (28) के अलावा एक बेटा है। सीमा गर्भवती थी, तबीयत बिगड़ने के बाद सतीश सिंह ने उसे अमरोहा एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां शनिवार रात सीमा ने ऑपरेशन से एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद सीमा को अचानक ब्लडिंग शुरू हो गई। चिकित्सक के कहने पर सतीश ने पत्नी के लिए खून भी दिया था। इसके बाद सीमा की मौत हो गई। आरोप है कि चिकित्सक और अस्पताल स्टाफ सीमा की मौत को छिपाता रहा।
विज्ञापन

अस्पताल कर्मी सीमा केे दौरा पड़ने की बात कहकर उसे जोया रोड स्थित एक अन्य निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। लेकिन यहां सीमा को पहले से ही मृत बताकर वहां के स्टाफ ने वापस कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने चिकित्सक और अन्य स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर अमरसिंह के मुताबिक अस्पताल स्टाफ झूठ बोलता रहा, जबकि ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरतने की वजह से सीमा की मौत हुई। सीमा को कभी दौरे नहीं पड़ते थे। परिजनों के हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस मामले को निपटाने के लिए दबाव बनाती रही, लेकिन परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। इसी बीच आरोपी चिकित्सक और स्टाफ अस्पताल में ताला डालकर फरार हो गया। रविवार को पीड़ित पति ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।
एसएसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed