फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman delivered after breaking the seal of operation theatre, dies

Amroha News: ऑपरेशन थिएटर की सील तोड़कर कर दी महिला की डिलीवरी, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Woman delivered after breaking the seal of operation theatre, dies
मंडी धनौरा(अमरोहा)। निजी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर की सील तोड़कर महिला का प्रसव कराया गया, जिसके बाद महिला की माैत हो गई। मौत की जानकारी होने पर परिजनों ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब पूरे अस्पताल को ही सील कर दिया है। बीती 30 दिसंबर को डीएम के निर्देश पर इस अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर सील किया गया था। अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ मेडिकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

नगर के महादेव चुंगी चौराहे पर स्थित अनमोल हाॅस्पिटल के ऑपरेशन थियेटर पर बीती 30 दिसंबर को सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राहुल कुमार ने सील लगाई गई थी। अनमोल हॉस्पिटल के साथ सात अन्य अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर सील किए गए थे। बुधवार की देर रात ग्राम डींगरा निवासी काजल (26) को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद बृहस्पतिवार की तड़के करीब तीन बजे काजल की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल संचालक ने उसे रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत की जानकारी होने पर परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर आई पुलिस ने उनको समझा कर भेज दिया। सुबह को घटना की जानकारी मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राह़ुल कुमार ने पूरे अस्पताल को ही सील कर दिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि अधीक्षक की तहरीर पर अस्पताल संचालक मनोज कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
अनमोल हॉस्पिटल के संचालक ने बगैर अनुमति के ऑपरेशन थियेटर की सील तोड़ी है। यह बेहद गंभीर मामला है। किसी भी अवैध अस्पताल को संचालित नहीं होने दिया जाएगा। अस्पताल संचालक के खिलाफ मेडिकल एक्ट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

-डॉ. राहुल कुमार, अधीक्षक, सीएचसी धनौरा
--------------------------
इससे पहले भी दो अस्पताल संचालकों ने भी बगैर अनुमति सील तोड़ी
मंडी धनौरा। अवैध अस्पताल संचालकों को कानून का भय नहीं रह गया है। पिछले साल 26 दिसंबर को ग्राम नवाबपुरा में स्थित माधव नर्सिंग होम में ग्राम मुकारमपुर निवासी महिला प्रियंका की भी प्रसव के बाद मौत हो गई थी। परिजनों ने वहां जमकर हंगामा किया था। माधव नर्सिंग होम के ऑपरेशन थियेटर को शिकायत मिलने पर एसडीएम की मौजूदगी में 15 सितंबर को सील किया गया था। उसके संचालक ने भी ऑपरेशन थियेटर की सील तोड़कर प्रियंका का ऑपरेशन किया था। विभाग की ओर से माधव नर्सिंग होम के संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। माधव नर्सिंग होम की घटना के बाद डीएम के निर्देश पर नगर के आठ अस्पतालों के ऑपरेशन थियेटर सील किए गए थे। इनमें अनमोल हॉस्पिटल भी शामिल था। एक अन्य बिजनौर हॉस्पिटल के संचालक ने सात जनवरी को ही ऑपरेशन थियेटर की सील तोड़ कर महिला का ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरा अस्पताल सील कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब अनमोल हॉस्पिटल के संचालक मनोज कुमार ने ऑपरेशन थियेटर की सील तोड़ ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed