फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman crossing the highway crushed by vehicle, dies

Amroha News: हाईवे पार कर रही महिला को वाहन ने रौंदा, मौत

Thu, 27 Feb 2025 12:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 27 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Woman crossing the highway crushed by vehicle, dies
डिडौली (अमरोहा)। हाईवे पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने नाहिद फात्मा (33) को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन

मृतक नाहिद फात्मा अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के कांकर सराय रोड पर रहने वाले साकिब की पत्नी थी। पुलिस के मुताबिक साकिब अपनी पत्नी नाहिद फात्मा और नौ साल के बेटे अली अब्बास के साथ डिडौली में किराए के मकान में रहता हैं। दो महीने पहले आकर यहां रहने वाले साकिब रोजमर्रा की मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता हैं। बुधवार की शाम साकिब की पत्नी नाहिद फात्मा डिडौली अड्डे पर बाजार करने आई थी। वापस लौटते समय वह पैदल हाईवे पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में नाहिद फात्मा की मौके पर मौत हो गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed