फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman creates ruckus to stop husband's second marriage

Amroha News: पति की दूसरी शादी रुकवाने के लिए महिला ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Woman creates ruckus to stop husband's second marriage
हसनपुर। पति की दूसरी शादी रुकवाने के लिए बिजनौर के चांदपुर की महिला कोतवाली पहुंच गई और हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के पति और एक व्यक्ति को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि बिजनौर के चांदपुर का रहने वाला एक व्यक्ति तीन बच्चों का पिता है। वह कई दिन पहले एक युवती को भगाकर अपने साथ ले गया था। शनिवार की शाम को उस व्यक्ति की पत्नी कोतवाली पहुंची। पुलिस से कहा कि मेरा पति हसनपुर के एक मोहल्ले में दूसरी शादी कर रहा है। उसे रुकवाया जाए। इस दौरान महिला ने हंगामा किया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और नगर के मोहल्ला खेबान में एक घर से उसके पति और युवती को बरामद कर लिया। वहां दोनों शादी की तैयारी कर रहे थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि जांच पड़ताल करने पर पता चला है कि युवती को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट पहले से ही चांदपुर कोतवाली में दर्ज है। चांदपुर पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed