फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman cop involved in Anti Romeo team slapped, molested

एंटी रोमियो टीम में शामिल महिला सिपाही को युवक ने मारा थप्पड़, छेड़छाड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Woman cop involved in Anti Romeo team slapped, molested
अमरोहा । बिना मास्क के बाहर निकलने वालों के खिलाफ चेकिंग कर रही दो महिला सिपाही से मारपीट एवं छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर को बसावन गंज चौराहा पर चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार बाइक लेकर गुजर रहे एक युवक को महिला सिपाही ने रोक कर टोका और उससे बिना मास्क लगाए जाने पर जुर्माना भरने की बात कही। जिसको लेकर युवक भड़क गया। नोकझोंक करने लगा। इसी बीच युवक ने एंटी रोमियो स्क्वायड में शामिल महिला सिपाही को थप्पड़ मार दिया। उसके साथ छेड़छाड़ भी की और वहां से भाग गया। दौड़ कर दो महिला सिपाहियों ने उसे बाजार में दबोच लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी को गिरफ्तार कर नगर कोतवाली लाया गया। बताते हैं कि जिस महिला कॉन्स्टेबल को युवक ने थप्पड़ मारा। उस वक्त वह बिना वर्दी के थी। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, महिला सिपाही से मारपीट एवं छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में आरोपी जैद निवासी पक्की सराय मोहल्ला मच्छरट्टा अमरोहा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed