फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman constable abused over phone, threatened to kill her

Amroha News: महिला कांस्टेबल से फोन पर गाली गलौज, जान से मारने की दी धमकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Woman constable abused over phone, threatened to kill her
अमरोहा। महिला थाने में तैनात महिला कांस्टेबल से फोन पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश भेजे गए। मामले में पुलिस में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बछरायूं कस्बे में रहने वाली एक महिला ने गाजियाबाद के विजयनगर थानाक्षेत्र के मोहल्ला माता कॉलोनी सेक्टर 12 में रहने वाले पैगाम खान के खिलाफ शिकायतीपत्र दिया था। जिसमें आरोप है कि पीड़िता को अलग-अलग नंबरों से फोन करके गाली-गलौज और अश्लील बातें की गई थीं। इतना ही नहीं महिला की बेटी व परिवार के सदस्यों की फोटो इंस्टाग्राम, फेसबुक पर वायरल की गई थी। इस संबंध में पीड़िता ने मामले की शिकायत आईजीआरएस पर की थी। जिसका प्रार्थनापत्र महिला थाने में पहुंचा।
विज्ञापन

यहां सीसीटीएनएस आईजीआरएस पर तैनात महिला कांस्टेबल प्रिया पंवार ने प्रार्थनापत्र के निस्तारण के लिए आरोपी पक्ष को कॉल की। लेकिन, आरोपी पैगाम खान ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। बाद में अलग-अलग नंबरों से कॉल करके परेशान किया गया। महिला कांस्टेबल प्रिया पंवार ने खुद को महिला थाना अमरोहा से बताया तो धमकी देने लगा। इसके बाद महिला कांस्टेबल ने आरोपियों के नंबर को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद फिर पैगाम खान ने नए नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज किया और गाली-गलौज पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में महिला कांस्टेबल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed