फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman committed suicide by consuming poisonous substance, family members created ruckus

महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, मायके वालों ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Woman committed suicide by consuming poisonous substance, family members created ruckus
मंडी धनौरा(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। महिला की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। महिला के मायके वालों को सूचना देकर बुला लिया गया। ससुराल पहुंचे महिला के मायके वालों ने ससुरालवालों पर आए दिन कलह करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों व रिश्तेदारों के हस्तक्षेप के बाद महिला को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। समाचार भेजे जाने तक दोनों पक्षों के बीच पंचायत चल रही थी। पुलिस ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर के एक गांव निवासी युवती का निकाह चार साल पहले थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक के साथ हुआ था। बताया जाता है कि निकाह के कुछ साल तक दोनों की जिंदगी ठीकठाक चल रही थी। कुछ समय पहले दोनों में किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। रविवार की रात किसी समय महिला ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला की तबियत बिगड़ी तो परिजनों को मालूम पड़ा। चिकित्सक के ले जाने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। ससुराल पक्ष के लोगों ने इसकी सूचना मायके वालों को भी दी। तड़के ही मायके वाले बेटी की ससुराल पहुंच गए और हंगामा करने लगे। मौके पर मौजूद रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने समझा बुझाकर महिला को सुपुर्दे खाक किया। महिला के तीन बच्चे हैं। समाचार भेजे जाने तक दोनों पक्षों में कार्रवाई को लेकर पंचायत चल रही थी। दूसरी ओर पुलिस ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed