फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman commits suicide by hanging after dispute with husband

पति से विवाद के बाद महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging after dispute with husband
पति से विवाद के बाद महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बछरायूं। थाना क्षेत्र के रहमापुर माफी गांव में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की। महिला के खुदकुशी करने की सूचना मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर बाद में मायके वाले भी गांव पहुंच गए। उन्होंने यहां जमकर हंगामा काटा। आरोप है कि महिला की मौत को लेकर मृतका के जेठ के लड़के की मायके से आई एक युवती के साथ मारपीट भी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के विवाह को 22 साल बीत चुके थे।

रहमापुर गांव निवासी धर्म सिंह की शादी करीब 22 वर्ष पूर्व कैलसा बार्डर गांव निवासी प्रताप सिंह की पुत्री बिजेंद्री देवी के साथ हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई। बिजेंद्री घर में ही फंदे पर झूल गई। सुबह परिजनों ने उसके शव को फंदे से लटका देखा, इस पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में शव को नीचे उतारा गया। लेकिन बिजेंद्री की मौत हो चुकी थी। धर्म सिंह के बेटे ने इसकी सूचना मायके वालों को दी। मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा काटा। आरोप है कि मृतका के जेठ के पुत्र ने मायके पक्ष से आई युवती की पिटाई की। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतका के भाई देवेंद्र की तहरीर पर मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed