फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman coming to Tigri fair fell down from tractor, crushed to death by wheel

में ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Woman coming to Tigri fair fell down from tractor, crushed to death by wheel
गजरौला(अमरोहा)। तिगरी गंगा मेले में स्नान करने आ रही महिला की ट्रैक्टर ट्राली से गिर कर और ट्राली के पहिए नीचे दबकर मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मौत के बाद परिजन शव और ट्रैक्टर ट्राली को वापस ले गए।
विज्ञापन

संभल के नखासा थाना क्षेत्र के सिंहपुर सानी निवासी श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली लेकर गंगा में स्नान करने आ रहे थे। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली को चालक सेक्टर 12 की तरफ से ला रहा था। जहां पर अभी सही तरह से रास्ता भी नहीं बना है। गांव के ही निवासी नारायण सिंह की 56 वर्षीय पत्नी मिथलेश ट्राली पर सवार थी। बताया जा रहा है कि ऊबड़ खाबड़ होने के कारण चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे मिथलेश छिटक कर नीचे गए। इस दौरान चालक ने बैक गियर लगा दिया। जिससे महिला नीचे दबकर घायल हो गई। हादसा देख लोग दौड़ पड़े। महिला को उपचार के लिए ले गए। उपचार के दौरान मिथलेश ने दम तोड़ दिया। सीओ धनौरा सतेंद्र सिंह ने हादसे में मौत की पुष्टि की है। बताया कि अभी पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed