फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman beaten for dowry demand, brother-in-law molested her

Amroha News: दहेज की मांग पर महिला को पीटा, ननदोई ने की छेड़खानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten for dowry demand, brother-in-law molested her
अमरोहा। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी दस साल पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले महिला को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर कई बार महिला के साथ मारपीट की। विवाहिता के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि पति के दूसरी महिला से संबंध हैं। एक साल से पति दूसरी महिला के साथ अलग रहता है। महिला के मुताबिक, 19 अक्तूबर को वह घर पर थी। तभी पति ने परिजनों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। ननदोई ने उसके साथ छेड़खानी की। शोर मचाने पर ग्रामीणों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस के कार्रवाई न करने पर महिला ने कोर्ट की शरण ली। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में सीजेएम के आदेश पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed