{"_id":"66cfcc3ec148434af2022dd9","slug":"woman-arrested-for-blackmailing-a-doctor-of-a-private-hospital-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-124673-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: निजी अस्पताल के डॉक्टर को ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: निजी अस्पताल के डॉक्टर को ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
निजी अस्पताल के संचालक बीयूएमएस डॉक्टर को ब्लैकमेल करने वाली महिला को डिडौली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि, मुकदमे में नामजद डॉक्टर समेत दो आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि डिडौली क्षेत्र के मकसूदपुर निवासी डॉ. बिलाल जोया रोड पर मेट्रो हॉस्पिटल चलते हैं। वह बीयूएमएस डॉक्टर एसोसिएशन अमरोहा के अध्यक्ष भी हैं। 13 जून 2024 को जोया निवासी महिला और सिनौरा गांव निवासी डॉ. कसीम ने डॉ. बिलाल को उनकी कुछ तस्वीरें दिखाईं और मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। रुपयों की मांग की गई।
सामाजिक प्रतिष्ठा को ध्यान रखते हुए डॉ. बिलाल ने उनकी मांग पूरी कर दी, लेकिन आरोपी महिला ने 15 जून को डॉ. बिलाल और उनके दोस्त डॉ. फरियाद के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए समाधान दिवस में शिकायत की। इसके बाद उसी दिन शाम को आरोपी महिला और उसके साथियों ने समझौता कर लिया। जिस पर महिला ने शिकायत वापस ले ली, लेकिन बाद में आरोपी महिला सहयोगी डॉ. कसीन और अन्य लोगों के साथ मिलकर दबाव बनाते रहे। 18 जून को डॉ. कसीम ने सहयोगियों के साथ डॉ. बिलाल की कथित आपत्तिजनक ऑडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन
30 जून को आरोपी महिला ने डॉ. बिलाल और उनके साथी डॉ. फरियाद के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर दिया, जो पुलिस जांच में फर्जी पाया गया। पुलिस ने धमकी के मामले में जार्चशीट लगाई है। 17 अगस्त की दोपहर 3:30 बजे आरोपी महिला अस्पताल पहुंची और रुपयों की मांग करने लगी। रुपये नहीं देने पर डॉक्टर और उनके परिवार के लोगों को झूठे मुकदमे में फंसने की धमकी दी थी। इस मामले में डॉ. बिलाल की शिकायत पर महिला, डॉ. कसीम और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सीओ के मुताबिक बुधवार को ब्लैकमेल करने वाली महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।