फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Without registering the farmer, the benefit of Kisan Samman Nidhi will not be available.

Amroha News: बिना फार्मर रजिस्ट्री कराए नहीं मिल सकेगा किसान सम्मान निधि का लाभ

Mon, 03 Nov 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 03 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Without registering the farmer, the benefit of Kisan Samman Nidhi will not be available.
अमरोहा। बिना फार्मर रजिस्ट्री कराए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल सकेगा। बिना फार्मर रजिस्ट्री के लाभ पा चुके व नए किसानों को योजना के लाभ से वंचित रहना होगा। योजना का लाभ पाने के लिए अपने निकट के जनसेवा केंद्र समेत अन्य स्थानों पर फार्मर रजिस्ट्री कराना अब अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को तिमाही दो हजार रुपये दिए जाते हैं। सम्मान निधि की यह राशि सीधे किसानों के खाते में जाती है। लेकिन किसानों को अब इस योजना का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री करानी पड़ेगी। बिना इसके अब किसी भी किसान को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं दिया जाएगा। कृषि विभाग के अनुसार फिलहाल 2.61 लाख किसानों के खातों में पहुंच रही है। इसके अलावा करीब सात हजार किसानों ने सम्मान निधि पाने के लिए आवेदन भी किया है, लेकिन फार्मर रजिस्ट्री की रफ्तार धीमी होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन

जिले में 1.98 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने का लक्ष्य दिया गया है। लेकिन अभी जिले में आशा के अनुरूप किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो सकी है। जिस कारण किसानों को फार्मर रजिस्ट्री पाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उप कृषि निदेशक डॉ. रामप्रवेश ने बताया कि जिले में किसानों को फार्मर रजिस्ट्री करानी होगी। न कराने पर योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी भी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed