{"_id":"5e93674e8ebc3e76d21695b6","slug":"withdarwl-money-from-the-bank-but-did-not-get-the-cylinder-filled-jpnagar-news-mbd345879932","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से पैसा तो निकला, पर सिलेंडर लेने में दिलचस्पी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से पैसा तो निकला, पर सिलेंडर लेने में दिलचस्पी नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। लॉकडाउन के चलते सरकार ने उज्ज्वला कनेक्शन धारकों को फ्री में गैस सिलिंडर देने का फैसला किया है। सरकार ने रसोई गैस सिलिंडर की धनराशि उपभोक्ताओं के खाते में भेज दी है। उपभोक्ता बैंक से रुपये तो निकल रहे हैं, लेकिन सिलिंडर लेने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। 95 फीसदी उपभोक्ताओं के खाते में धनराशि आ चुकी है। जबकि 15 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने सिलिंडर लिया है। वहीं अधिकांश उपभोक्ता खाते से रुपये निकालकर अपने व्यक्तिगत खर्च कर रहे हैं। अगर कोई उपभोक्ता पहले महीने सिलिंडर नहीं लेता है तो दूसरे महीने उसके खाते में रुपये नहीं आएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संपूर्ण लॉकडाउन में गरीब परिवारों को दिक्कत न हो, इसके लिए उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों को मुफ्त में रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। उज्ज्वला योजना के सभी उपभोक्ताओं को 1 अप्रैल से 30 जून तक गैस सिलिंडर मुफ्त में मिलेगा। जिले के करीब 1 लाख 31 हजार 993 कनेक्शनधारक हैं। सरकार ने करीब 1 लाख 25000 उपभोक्ताओं के खाते में गैस की धनराशि भेज दी है। ग्राहक प्रति माह एक सिलिंडर का हकदार होगा। लाभार्थी सिलिंडर मिलने के 15 दिनों के बाद ही अगले सिलिंडर की बुकिंग कर सकता है, लेकिन धनराशि खाते में आने की सूचना के बाद उपभोक्ता खातों से तो रुपये तो निकाल रहे हैं, लेकिन गैस सिलिंडर खरीदने में दिलचस्पी नहीं ले रहे है। उपभोक्ता गैस बुकिंग भी नहीं कर रहे हैं। पिछले दस दिन मेें 1,31, 993 कनेक्शनधारकों में से मात्र 19,539 उपभोक्ताओं ने गैस खरीदी है। जिला नोडल अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि अगर इस महीने कनेक्शनधारक गैस सिलिंडर नहीं लेता तो अगले महीने सिलिंडर की धनराशि उनके खातों में नहीं भेजी जाएगी। इसलिए सभी उपभोक्ता 25 अप्रैल तक बुकिंग कर सिलिंडर प्राप्त कर लें।
पंजीकृत मोबाइल से करें गैस की बुकिंग
अमरोहा। एचपी गैस एजेंसी मालिक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि गैस की बुकिंग आईवीआरएस या पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम होगी। इसके अलावा कैश, मेमो, सिग्नेचर और गैस पास बुक एंट्री भी अनिवार्य है। ग्राहक डिजिटल भुगतान भी कर सकते हैं। किसी प्रकार की समस्या पर हेल्पलाइन नंबर 1906 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
गैस एजेंसी कनेक्शनधारक सिलिंडर खरीदने वालों की संख्या
एचपी 32502 5759
इंडियन 56882 6797
भारत 42336 6983