फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   winter

नहीं दिखे सूर्यदेव, बर्फीली हवाओं से गलन बरकरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
winter
अमरोहा। चरम की ओर अग्रसर सर्दी का सितम जारी है। सोमवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। वहीं दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। सूरज बादलों की ओट में छिपे रहे। बर्फीली हवा से मौसम में गलन बरकरार रहा। लोग सर्दी से बचने को अलाव तापते नजर आए।
विज्ञापन

शीतलहर और गलन से आमजन परेशान हो उठा है। दिन व दिन ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सुबह से ही शीतलहर चलनी शुरू हो जाती है। जिसके कारण बच्चे और बूढ़ों को घरों में कैद रहने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर जनपद में भी देखने को मिल रहा है। सोमवार को सुबह से ही लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ा। पूरे दिन सूयदेव के दर्शन नहीं हो पाएं। गलन के बीच लोग घरों से बाहर निकलने से कतराते नजर आए। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार को ब्रेक लगते दिखे। साथ ही सड़कों पर चहल-पहल कम देखने को मिली। शाम ढलते ही चौक-चौराहों पर सन्नाटा पसरा गया। ठंड का प्रकोप देखकर दुकानदार भी अपनी दुकानों को बंद कर घर को निकल गए। दिनों दिन हांड कंपा देने वाली ठंड लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed