{"_id":"5df26e938ebc3e87c300afe6","slug":"winter-jpnagar-news-mbd332607111","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान में छाए बादल, सर्दी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान में छाए बादल, सर्दी बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। मौसम का मिजाज गुरुवार को बदलते ही सर्दी ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया। सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। इसी बीच दोपहर में हवा भी चली और पूरे दिन सूरज बादलों के बीच छिपे रहे। आलम यह था कि दोपहर में भी बाइक चलाने वाले कांपते नजर आए। धूप न निकलने के कारण सुबह और शाम ठंड में और इजाफा हो गई। वहीं बादल छाने से बारिश की भी संभावना बनी हुई है।
मौसम के करवट लेने के साथ ठंड का असर तेज होने से लोग पूरे दिन गर्म कपड़ों से ढके नजर आए। गुरुवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नौकरी-पेशे वाले जहां मजबूरी में घर से बाहर निकले, वहीं अन्य लोग ठंड बढ़ने से घरों में दुबके रहे। लोग मौसम साफ होने का पूरे दिन इंतजार करते रहे, लेकिन सूर्य झलक दिखा कर छिप गया। इससे लोगों को दिन में कोई राहत नहीं मिली। ठंड धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है, लेकिन जिला प्रशासन और नगर पालिका, नगर पंचायत और विकास खंडों में अभी तक अलाव जलाने का निर्देश नहीं दिया गया है। गुरुवार को नगर के साथ ग्रामीण इलाके के छात्र ठंड में कांपते हुए किसी तरह स्कूल पहुंचे। स्कूल की कक्षाओं में भी ठंड के कारण परेशानी उठानी पड़ी।