फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   winter health

गिरता पारा दिल पर पड़ने लगा भारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
winter health
अमरोहा। तापमान गिरने के साथ ही सर्दी बढ़ने लगी है। सुबह शाम की सर्दी अब दिन में भी महसूस होने लगी है। ये गिरता तापमान दिल के मरीजों पर भारी पड़ने लगा है। दिल के 30 से 40 मरीज रोजाना जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। जहां डाक्टर मरीजों को ठंड से बचने और खास देखभाल की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

दिसंबर के दूसरे सप्ताह में सर्दी बढ़ने लगी है। दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। गिरते तापमान और बढ़ती सर्दी के बीच दिल, बीपी और अस्थमा के मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यही वजह है कि जिला अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विनय भार्गव ने बताया कि सर्दी के दिनों में दिल के मरीजों को दिल का खास ख्याल रखने की जरूरत है। आम तौर पर दिल की बीमारी 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में होती है, लेकिन आज कल 25 से 30 वर्ष के लोगों में भी यह बीमारी होने लगी है। इसलिए सर्दी के मौसम में दिल के मरीजों को अपने स्वास्थ्य केे प्रति ध्यान रखना जरूरी है। क्योंकि सर्दी में अक्सर दिल के मरीजों का ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। इसके चलते ध्वनियों को दिल तक पहुंचाने में अधिक जोर लगाता है। इसके कारण हार्टअटैक, सीने में दर्द और सांस लेने की दिक्कत आने लगती है। साथ ही दिल की धड़कन बढ़ने और पसीना आने लगता है। यदि इस दशा में रोगी ध्यान नहीं देता है तो उसे हार्टअटैक आने की संभावना बढ़ जाती है। रोगी को भर्ती करना भी पड़ जाता है। ऐसे में मरीजों को सुझाव दिया जाता है कि वह अपने स्वास्थ्य के प्रति एतियात बरतें। यदि दिल के मरीजों को डायबिटीज की बीमारी है तो यह जरूरी है कि वह अपनी डायबिटीज को सही रखें। क्योंकि यह बीमारी होने से हार्टअटैक का दर्द महसूस नहीं होता है।
विज्ञापन

इन बातों का रखें खास ध्यान
अमरोहा। दिल से संबंधित बीमार लोगों को सुबह के समय में मानिक वाक पर नहीं जाना चाहिए। शाम को भोजन करने के बाद न टहले। रात्रि में खासतौर से कम भोजन करें। नमक और चिकनाई का कम से कम इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल से पीड़ित लोगों की होती है ये जांचें
अमरोहा। दिल से संबंधित रोगियों में प्रारंभिक जांच में ब्लड प्रेशर, शुगर, पॉलीस्ट्राल, ईसीजी और जरूरत पड़ने पर टीएमटी, ईको टेस्ट कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed