फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   wine of arunachal recoverd from car

काशीपुर से हापुड़ 32 पेटी शराब लेकर जाते रामपुर के दो युवक पकड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
wine of arunachal recoverd from car
गजरौला (अमरोहा)। लग्जरी कार में छिपाकर काशीपुर से हापुड़ ले जाई जा रही लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत की 32 पेटी (384 बोतल) अरुणाचल प्रदेश में बिक्री का लेबल लगी विदेशी शराब समेत पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया। बरामद शराब के नकली होने की आशंका में इसकी जांच भी कराने की बात पुलिस ने कही है। यही वजह है कि पकड़े गए आरोपियों पर आबकारी और पुलिस एक्ट के अलावा धोखाधड़ी की धारा 420 भी लगाई गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि सुबह सवेरे सूचना के आधार पर वह पुलिस टीम के साथ हाईवे पर मुरादाबाद की दिशा में स्थित केएफसी होटल के निकट मुस्तैद थे। मुरादाबाद की दिशा से सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर को आते देख उसे रुकवा लिया। कार में पिछली सीट और डिग्गी में विदेशी शराब की 32 पेटियां रखी मिलीं। कार और पकड़े गए दो लोगों को थाने लाकर उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ में जावेद निवासी गांव नगलिया कासमगंज थाना टांडा जिला रामपुर और चेतन निवासी गांव ठाकुरद्वारा थाना पटवाई जिला रामपुर ने बताया कि बरामद शराब को वे काशीपुर से हापुड़ लेकर जा रहे थे। टीम में एसआई आदेश राठी, कांस्टेबल मोहित, राहुल और योगेश सैनी, कृष्णवीर, अरुण कुमार, विकास भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed