फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   wine and arm fpr election in amroha

हथियार और शराब के भरोसे चुनाव को प्रभावित करने की तैयारी

Sun, 29 Jan 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 29 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
wine and arm fpr election in amroha
डेमो पिक
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मनौटा में स्थित एक ढाबे पर छापेमारी पुलिस ने एक हजार लीटर एक्सट्रा न्यूटल एल्कोहल बरामद किया है। एल्कोहल में पानी का मिश्रण कर शराब तैयार की जा रही थी। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक शराब फैक्ट्रियों को जाने वाले टैंकर से एल्कोहल को चुराया जाता है। उसमें पानी का मिश्रण कर शराब तैयार की जाती है। अल्कोहल की जरा सी ज्यादा मात्रा जानलेवा हो सकती है। 
विज्ञापन


रविवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि मनौटा में एक ढाबे पर टैंकर से भारी मात्रा में एल्कोहल चोरी कर उससे शराब तैयार की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और केमिकल में पानी मिलाकर शराब तैयार करते हुए चार आरोपियों को पकड़ लिया। मौके से करीब एक हजार लीटर एक्सट्रा न्यूटल एल्कोहल बरामद किया गया।
विज्ञापन


कोतवाली निरीक्षक अनिल समानिया ने बताया कि करीब एक हजार लीटर एक्सट्रा न्यूटल एल्कोहल बरामद किया गया। इसे जरूर शराब फैक्ट्रियों को जाने वाले टैंकरों से चुराया गया होगा। मौके से शिवकुमार उर्फ नन्हें पुत्र खचेड़ू व सूरजमल पुत्र खजान सिंह निवासी गांव करनपुर माफी, सोनू कुमार निवासी सलामतपुर थाना डिडौली व बाबू पुत्र इश्हाक निवासी अम्हेड़ा थाना डिडौली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर गजरौला पुलिस ने सुबह करीब सात बजे गांव तिगरी गंगा किनारे जंगल में दबिश दी। उप निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घेराबंदी की। एक को गिरफ्तार कर लिया।


थाना पुलिस ने मिली जानकारी के मुताबिक उप निरीक्षक की ओर से रामनिवास निवासी गांव दहरा चक समेत नन्हें, जाकिर व फुरकान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रामनिवास को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। रामनिवास से 2070 लीटर कच्ची शराब से भरे आठ ड्रम और देशी फाइटर शराब के पचास पव्वे भरे और पचास पव्वे खाली बरामद किये हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed