फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Will have to face more cut problems till this evening

Amroha News: आज शाम तक और झेलनी होगी कटौती की परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Will have to face more cut problems till this evening
अमरोहा। डबल लाइन बिजलीघर में रखा 10 एमवीए ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद से आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। सोमवार को तो नगर के 30 मोहल्लों में पूरे दिन ही बिजली गुल रही। हालांकि, मेरठ से रविवार रात नया ट्रांसफार्मर बिजलीघर पहुंच गया, लेकिन दिन उसे शिफ्ट करने का कार्य जारी रहा। जिसके चलते बिजलीघर से जुड़े तीस मोहल्लों में बिजली ठप रही। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम तक ट्रांसफार्मर को चालू कर दिया जाएगा। जिसके बाद आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन

शहर के डबल लाइन बिजलीघर पर रखा 10 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर शुक्रवार शाम खराब हो गया था। इसके साथ ही बिजलीघर से जुड़े मोहल्ला बड़ा बाजार, बसवानगंज, मंडी चौब, मोहल्ला चौक, बेरियान, छेबड़ा, कटरा गुलाम अली, बाजार गुजरी, शफातपोता, कोट, बंगला, दानिशमंदान, पंजाबी कॉलोनी, डाक बंगला, जयओम नगर, पीर गढ़, बेगम सराय, प्रेम विहार, विवेकानंद कॉलोनी, दरबारे कलां, प्रवेज नगर, नानक चंद रोड की बिजली बाधित हो गई थी। हालांकि, अधिकारियों ने दो-दो घंटे का शेड्यूल बनाकर मोहल्लों में शिफ्ट के हिसाब से बिजली दी। सोमवार शाम तक 72 घंटे बिजली बाधित रही। ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के चलते सोमवार को तो पूरे दिन ही बिजली नहीं मिली। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता पुनीत निगम ने बताया कि सोमवार रात तक ट्रांसफार्मर को स्थापित कर दिया जाएगा। मंगलवार को उसमें भरे तेल की हिटिंग होगी। मंगलवार शाम तक आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन

धनौरा और हसनपुर में गड़बड़ाई आपूर्ति : अचानक से बिजली आपूर्ति पूरी तरह गड़बड़ा गई है। शेड्यूल के मुताबिक धनौरा तहसील मुख्यालय में 22 घंटे आपूर्ति दिए जाने के आदेश हैं। लेकिन सोमवार को पूरे दिन में मात्र 10 घंटे ही बिजली मिली। जबकि, ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे शेड्यूल के मुताबिक मात्र छह से सात घंटे बिजली मिल रही है। हसनपुर में बिजली कटौती का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 24 घंटे में महज 5 से 6 घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। सोमवार को हसनपुर शहर में बिजली की कटौती से लोग बेहाल रहे। दिन में महज तीन से चार घंटे ही आपूर्ति मिल पाई। वहीं रहरा, बुरावली, ढबारसी, ताहरपुर, गारवपुर, जयतोली बिजली घर से जुड़े गांवों को भी बिजली आपूर्ति शेड्यूल के अनुसार नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article