फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Wife stabbed to death by stabbing him in the head

पति ने सिर में छेनी मारकर पत्नी की हत्या की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Wife stabbed to death by stabbing him in the head
रजबपुर के गांव मंगूपुरा में महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : JPNAGAR
रजबपुर (अमरोहा)। गांव मंगूपुरा में पति ने कहासुनी के बाद पत्नी के सिर में छेनी मारकर उसकी हत्या कर दी। गुरुवार को हुई इस वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पति को हिरासत में लेने के साथ ही मौके से छेनी और हथौड़ा बरामद कर लिए हैं। खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर आ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जबपुर थानाक्षेत्र के गांव मंगूपुरा में बहेलियां जाति से ताल्लुक रखने वाले मलखान सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा नरवेश मजदूरी करता है। नरवेश की शादी सात साल पहले अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव निजामपुर सैंदरी निवासी रिंकू देवी से हुई थी। रिंकू पर दो बेटी हैं। बड़ी बेटी पांच और छोटी बेटी करीब एक साल की है। नरवेश का घर गांव के बाहरी छोर पर है।
विज्ञापन

चर्चा है कि पिछले कुछ दिनों से नरवेश आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। चर्चा यह भी है कि नरवेश के 30-40 हजार रुपये ससुराल वालों पर उधार थे। इसे लेकर उसका पत्नी रिंकू देवी से विवाद होता रहता था। गुरुवार शाम छह बजे पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर नरवेश ने पत्नी रिंकू देवी के सिर में छेनी मार दी। हमले में रिंकू देवी (29) ने मौके पर दम तोड़ दिया। थोड़ी ही देर में हत्या की खबर पूरे गांव में फैल गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अरविंद कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। सीओ सत्येंद्र कुमार ने भी मुआयना किया। पुलिस को रिंकू देवी का शव चारपाई पर पड़ा मिला है। पुलिस ने घटना स्थल पर छेनी-हथौड़ा बरामद कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। रिंकू की मौत की खबर मिलते ही मायके वालों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे।

पति के 30-40 हजार रुपये ससुराल वालों पर उधार थे। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। गुरुवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इस दौरान पति ने पत्नी के सिर में छेनी मारकर हत्या कर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है। सबूतों और साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
- अरविंद कुमार, इंस्पेक्टर रजबपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed