फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   wife reached police station and pleaded to bring her husband home saying that he is with eunuchs

थाने पहुंच पत्नी ने लगाई गुहार: मेरा घरवाला किन्नरों के पास है, अगर वो नहीं लौटा तो मैं मजबूर हो जाऊंगी

Sun, 09 Jul 2023 09:31 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 09 Jul 2023 09:31 PM IST
सार

घरवालों के कहने के बाद भी युवक किन्नरों के पास से वापस नहीं आया। बीच में एक-दो बार आया, लेकिन फिर वापस किन्नरों के पास ही चला गया। 

विज्ञापन
wife reached police station and pleaded to bring her husband home saying that he is with eunuchs
किन्नरों के पास रह रहे पति को वापस लगाने की पत्नी ने लगाई गुहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा में नव विवाहिता ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस से अपने पति को किन्नरों के पास से वापस घर बुलाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

शहर कोतवाली की मोहल्ला कोट चौकी क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी इसी वर्ष माह फरवरी में मोहल्ले के ही युवक से हुई थी। शनिवार को शहर कोतवाली पहुंची नवविवाहिता ने आरोप लगाया कि शादी के दो महीने तक तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन अप्रैल के महीने में उसका पति अचानक घर से कहीं चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी करने पर पता लगा कि उसका पति किन्नरों के पास है। जिसके बाद वह अपने पति को बुलाने के लिए वहां पहुंची तो पति ने आने से साफ इनकार कर दिया। उसने यह बात अपने ससुराल व मायके वालों को बताई। 

विज्ञापन

घरवालों के कहने के बाद भी युवक किन्नरों के पास से वापस नहीं आया। बीच में एक-दो बार आया, लेकिन फिर वापस किन्नरों के पास ही चला गया। थक हारकर विवाहिता अपनी मां के साथ शनिवार को शहर कोतवाली पहुंची और पति के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। 

पीड़िता का कहना है कि अगर उसका पति घर जाने पर राजी नहीं होगा तो वह कानूनी कार्रवाई करने को बाध्य होगी। सीओ विजय राणा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed