फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   When the girl was not found, the family reached the Collectorate to commit suicide.

Amroha News: नहीं मिली किशोरी तो आत्मदाह करने कलक्ट्रेट पहुंचे परिजन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
When the girl was not found, the family reached the Collectorate to commit suicide.
अमरोहा। किशोरी के बरामद नहीं होने से नाराज परिजन डीजल की केन लेकर कलक्ट्रेट पहुंच गए। यहां पर उन्होंने आत्मदाह की धमकी देते हुए हंगामा किया। कलक्ट्रेट में मौजूद होमगार्डों के होश उड़ गए। वह किसी तरह परिजनों को समझा कर एसपी ऑफिस लेकर पहुंचे। यहां मौजूद सीओ ने पीड़ित परिजनों को समझ कर शांत किया और जल्द ही किशोरी को बरामद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मामला थाना नौगांवा सादात के एक मोहल्ले का है। यहां पर कारोबारी का परिवार रहता है। फारुख पांच नवंबर की दोपहर किशोरी को बहला फुसला कर ले गया। काफी तलाश करने के बाद भी किशोरी का कहीं पता नहीं चला। पीड़ित परिजनों ने मामले में फारुख और उसके परिजनों समेत पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन शुक्रवार की दोपहर कारोबारी अपने पत्नी बच्चों व अन्य परिजनों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचा और नौगांवा सादात पुलिस पर बेटी को बरामद करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

डीजल से भरी केन लेकर पहुंचे परिवार ने कलक्ट्रेट परिसर में ही आग लगाकर आत्मदाह करने की धमकी दी। शनिवार को सरकारी छुट्टी थी, इसलिए कलक्ट्रेट बंद था। डीएम राजेश कुमार त्यागी समेत सभी अधिकारी तिगरी मेले में थे। परिवार के द्वारा आत्मदाह करने की धमकी के बाद कलक्ट्रेट की सुरक्षा में तैनात होमगार्डों के होश उड़ गए। उन्होंने पीड़ित परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह किशोरी को बरामद करने की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद होमगार्ड पीड़ित परिवार को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे और यहां सीओ कार्यालय सतीश चंद्र पांडेय से मिलवाया। सीओ सतीश चंद पांडेय ने पीड़ित परिवार को समझ कर शांत किया और किशोरी को जल्द ही बरामद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि नौगांवा सादात का परिवार आया था। सभी अधिकारी तिगरी मेले में गए हुए थे। पीड़ित परिवार को समझा कर घर भेज दिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed