फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   When the funeral procession of all three brothers was taken out together, every eye became moist

Amroha News: तीनों भाइयों की एक साथ अर्थी उठी तो हर आंखें हुईं नम

Wed, 03 Sep 2025 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 03 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
When the funeral procession of all three brothers was taken out together, every eye became moist
अमरोहा। तिगरीधाम गंगा में डूबे तीनों भाइयों के शव मंगलवार को जब सफेद चादर में लिपटे घर पहुंचे तो हर ओर चीख पुकार मच गई। गमगीन माहौल में तीनों की अर्थियां एक साथ निकलीं तो हर आंखें नम हो गईं। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। शाम को रेलवे लाइन पार श्मशान में तीनों भाइयाें का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला दानिशमंदान निवासी रामपाल सिंह के चार बेटे हैं। बीती 27 अगस्त उनके सबसे बड़े बेटे आकाश के बेटे विनायक का मुंडन संस्कार कार्यक्रम होना था। परिवार के लोगों के साथ अन्य रिश्तेदार भी धार्मिक अनुष्ठान के लिए तिगरीधाम गंगा गए थे। इनमें रामपाल सिंह के छोटे बेटे ओमकार, बंटी व अनुज भी शामिल थे। उस दिन दोपहर में तीन बजे तीनों गंगा में नहाते समय डूब गए थे। परिजनों को इसकी जानकारी शाम में छह बजे हो सकी थी जब सभी घर को जाने को तैयार हो रहे थे।
विज्ञापन

तख्त पर रखे मिले थे कपड़े
तीनों को तलाश किया तो उनके कपड़े गंगा किनारे एक तख्त पर रखे हुए मिले थे। तभी से लगातार गोताखोर व पीएसी जवान गंगा में तीनों की तलाश में जुटे हुए थे। छठे दिन सोमवार को ओमकार और बंटी का शव घटनास्थल से करीब एक किमी की दूरी पर मिला था। गोताखोरों ने दोनों को बमुश्किल खींचते हुए बाहर निकाला था। वहीं, मंगलवार को अनुज को शव करीब छह किमी दूर उतराता मिला। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर के समय घर पहुंचे तीनों के शव
मंगलवार दोपहर में तीनों भाइयों के शव पोस्टमार्टम होकर पिकअप से मोहल्ले में रामपाल के घर पहुंचे तो पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रिश्तेदारों में चीख पुकार मच गई। रामपाल सिंह के घर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तीनों शव गंगा से छह दिन में निकले थे, लिहाजा हालत ठीक नहीं होने पर आनन-फानन अंतिम संस्कार से जुड़ी तैयारियों को पूरा कराया गया। घर से निकली तीन भाइयों की अर्थियां एक साथ देखकर हर आंख नम हो गई। शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। शाम में रेलवे स्टेशन के पास स्थित श्मशान घाट में एक साथ तीनों भाइयों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed