फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   When the doubt deepened due to the deception of the female friend, then a plan was made to murder

Amroha News: महिला दोस्त के बरगलाने पर गहराया शक तो बनाई हत्या करने की योजना

Wed, 12 Mar 2025 12:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 12 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
When the doubt deepened due to the deception of the female friend, then a plan was made to murder
गजरौला (अमरोहा)। हत्यारोपी अंकुश चौधरी प्रेमिका से बेइंतहा मोहब्बत करता था और शादी करना चाहता था, लेकिन दोनों की एक महिला दोस्त ने आरोपी से कहा था कि रोश दूसरे लड़के से बात करती है। असलियत जानने के लिए अंकुश बार-बार रोश से पूछता था। पुलिस ने मौके पर दोनों के मोबाइल बरामद किए हैं। जिसमें दोनों की व्हाट्सएप चैट और एक साथ फोटो भी मिले हैं। अब पुलिस दोनों की कॉल डिटेल निकलवा रही है।
विज्ञापन


एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि रोश खुराना उर्फ झिलमिल प्रजापति अंकुश चौधरी से मिलने यहां आती रहती थी। दोनों की व्हाट्सएप और फोन कॉल पर काफी देर तक बात होती थी। इस बीच अंकुश चौधरी और रोश खुराना उर्फ झिलमिल प्रजापति की एक महिला दोस्त ने अंकुश चौधरी को यह कहकर बरगला दिया कि झिलमिल किसी दूसरे लड़के से भी बात करती है। पुलिस के मुताबिक अंकुश चौधरी झिलमिल प्रजापति से शादी करना चाहता था, इसलिए मोहब्बत में धोखा मिलने की बात सुनकर वह बौखला गया। उसने सोमवार को फोन करके रोश खुराना उर्फ झिलमिल को गजरौला बुलाया था। अंकुश चौधरी बार-बार रोश खुराना उर्फ झिलमिल से दूसरे लड़के से के बारे में पूछ रहा था। जबकि रोश किसी से बात करने से इन्कार कर रही थी।
विज्ञापन

---------------------
दोनों ने एक साथ खाया खाना, गेस्ट हाउस के बाहर भी टहले
पुलिस के मुताबिक घटना से पहले हत्यारोपी अंकुश चौधरी और मृतका रोश खुराना ने शाम को एक साथ खाना खाया था। इसके बाद दोनों गेस्ट हाउस के बाहर काफी देर तक टहले थे। देर रात दोनों फिर गेस्ट हाउस के कमरे में चले गए। यहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई। सामने आया है कि अंकुर चौधरी बार-बार रोश से यही सवाल पूछ रहा था कि तू किसी दूसरे लड़के से बात करती है। जबकि रोश इन्कार कर रही थी। बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed