{"_id":"6abc29328d7cac28c702fd91","slug":"chanchal-won-gold-at-the-all-india-police-boxing-championship-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-174279-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चंचल ने ऑल इंडिया पुलिस बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चंचल ने ऑल इंडिया पुलिस बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। गांव चांदरा फार्म निवासी चंचल चौधरी ने हरियाणा के करनाल में हुई ऑल इंडिया पुलिस बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 45-48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में उसने सीआरपीएफ की बीना देवी और सेमीफाइनल में बीएसएफ की अनीता को हराया।
चंचल के पिता यशपाल सिंह मेरठ से चांदरा फार्म आकर बसे हैं और बचपन में कबड्डी खेलते थे। पिता को खेलते देख चंचल का भी खेलों की ओर रुझान हुआ और उसने बॉक्सिंग का अभ्यास शुरू किया। वह जूनियर नेशनल में स्वर्ण और यूथ नेशनल में रजत पदक जीत चुकी है। खेल उपलब्धियों के आधार पर पिछले साल उसका चयन स्पोर्ट्स कोटे से सीआईएसएफ में हुआ।
चंचल मैरीकॉम से प्रभावित हैं। उनका सपना एशियाई और ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करना है। संवाद