फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Head Constable Vandana won gold in arm wrestling.

Amroha News: हेड कांस्टेबल वंदना ने आर्म रेसलिंग में गोल्ड जीता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Head Constable Vandana won gold in arm wrestling.
मंडी धनौरा। विकास खंड की ग्राम पंचायत चौहड़पुर बगद के प्रशासक विनोद कुमार की पुत्रवधू वंदना कुमारी ने हरियाणा के करनाल में हुई ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता में आर्म रेसलिंग के 65 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

वंदना उत्तर प्रदेश पुलिस में बरेली में हेड कांस्टेबल हैं। उनके पति नवनीत कुमार सीआरपीएफ में कमांडो हैं। विनोद कुमार ने बताया कि वंदना ने फाइनल में हरियाणा पुलिस की खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। वर्ष 2025 में इसी स्पर्धा में उन्होंने रजत पदक जीता था।
विज्ञापन

वंदना की उपलब्धि से परिजनों में खुशी है। विनोद कुमार का छोटा पुत्र भी उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत है। वंदना ने अपनी सफलता का श्रेय पति नवनीत के सहयोग को दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed