फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   When the bike hit the side, the Kanwadis were made to do sit-ups

Amroha News: बाइक की साइड लगी तो कांवड़ियों ने कराई उठक-बैठक

Sun, 20 Jul 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 20 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
When the bike hit the side, the Kanwadis were made to do sit-ups
हसनपुर (अमरोहा)। गजरौला-हसनपुर मार्ग पर शनिवार को बाइक की साइड लगने पर गुस्साए कांवड़ियों के जत्थे ने जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। कांवड़ियों ने आरोपी बाइक सवार को पकड़कर उठक-बैठक कराई। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। बाद में बिना कार्रवाई आरोपी बाइक सवार को छोड़ दिया। करीब आधा घंटा जाम लगने से राहगीराें की परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुलंदशहर जनपद के गांव मलकपुर के कांवड़ियों का जत्था शनिवार को हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। गजरौला-हसनपुर मार्ग पर मनौटा चौकी के पास पहुंचने पर एक बाइक सवार युवक ने एक कांवड़िये को साइड मार दी, जिससे कांवड़िया को चोट लग गई। जत्थे में शामिल अन्य साथियों ने बाइक सवार को मौके पर ही पकड़ लिया और कान पकड़कर उठक-बैठक करवानी शुरू कर दी। साथ ही डायल 112 पुलिस को भी सूचना दे दी, लेकिन काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची।
विज्ञापन

सूचना के बाद भी पुलिस के न पहुंचने से नाराज कांवड़ियों ने हसनपुर-गजरौला मार्ग के बीच में कांवड़ रखकर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत किया। करीब तीस मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम की वजह से वाहनों की लाइन लग गई। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया हंगामा करने वाले कांवड़ियों को समझाकर शांत करवाया। इसके बाद कांवड़ियों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed