फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   When the bank team arrived to vacate the house, the borrower set it on fire, his condition is critical.

Amroha News: बैंक की टीम मकान खाली कराने पहुंची तो कर्जदार ने लगा ली आग, हालत गंभीर

Fri, 15 May 2026 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 15 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
When the bank team arrived to vacate the house, the borrower set it on fire, his condition is critical.
नौगावां सादात (अमरोहा)। नौगावां सादात क्षेत्र के गांव पंजूसराय में कर्ज की वसूली न होने के आरोप के साथ मकान खाली कराने पहुंची बैंक की टीम के सामने मकान स्वामी ने खुद को आग लगा ली। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने 80 प्रतिशत झुलसा बताते हुए प्राथमिक उपचार बाद दिल्ली रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घटना के केंद्र में हैं पंजूसराय निवासी अशोक। वह अपने भाई विपिन के साथ सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अशोक का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2019 में पंजाब नेशनल बैंक की अमरोहा शाखा से 15 लाख रुपये ऋण लिया था। उनका दावा है कि किस्तों में लोन चुका दिया। आरोप है कि बैंक ने उन्हें करीब 8.45 लाख रुपये की सब्सिडी का लाभ नहीं दिया और इसके एवज में चार लाख रुपये की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन


सब्जी विक्रेता के परिजनों के अनुसार मांगी गई रकम न देने पर उन्हें बकायेदार बताते हुए तीन जुलाई 2025 को उनके मकान पर सील लगा दी गई थी। इसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है, जबकि बाद में सील खुल जाने से वह मकान में रह रहे थे। अशोक के परिजनों का आरोप है कि बृहस्पतिवार को बिना नोटिस दिए बैंक की टीम पुलिस के साथ फिर मकान खाली कराने और सील लगाने पहुंच गई। इस पर आपत्ति की तो हंगामा होने लगा। परिजनों ने बैंक स्टाफ और पुलिस पर महिलाओं के साथ बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इसी बीच गुस्से में आकर अशोक ने घर में रखा पेट्रोल खुद पर डालकर आग लगा ली। पूरे घटनाक्रम से लगभग एक घंटे हंगामे और अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। इस बीच बैंक की टीम और पुलिसकर्मी वहां से खिसक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन





परिजनों और आसपास के लोगों ने बुरी तरह झुलसे अशोक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल और फिर दिल्ली रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार अशोक की हालत गंभीर है।



उधर, बैंक अधिकारियों के अनुसार लंबे समय से ऋण बकाया होने के कारण नोटिस जारी किए जा रहे थे। उसी क्रम में आगे की कार्रवाई के लिए टीम गई थी। दूसरी ओर अशोक के परिवार की ओर से नोटिस प्राप्त न होने की बात कही जा रही है।




बैंक और तहसील मजिस्ट्रेट के मांगने पर पुलिस गई थी। बैंक की टीम मकान खाली कराने की कार्रवाई कर रही थी। इस दौरन एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तुरंत आग बुझाकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायल का स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है। - लखन सिंह यादव, एसपी अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed