{"_id":"6685acdd2617ca19a7042264","slug":"when-businessman-threatened-to-send-him-to-jail-farmer-committed-suicide-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-121445-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: व्यापारी ने दी जेल भिजवाने की धमकी तो किसान ने कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: व्यापारी ने दी जेल भिजवाने की धमकी तो किसान ने कर ली आत्महत्या
Thu, 04 Jul 2024 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 04 Jul 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
सैदनगली। किसान ने अपने ही खेत में पेड़ पर लटक कर जान दे दी। परिजनों ने टमाटर व्यापारी और उसके साथियाें पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव दमगढ़ी निवासी 48 वर्षीय किसान विक्रम सिंह ने बुधवार को अपने खेत पर पेड़ पर फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। किसान के बेटे सोनू का कहना है कि 24 जून को रजबपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यापारी खेत में पहुंचे थे। उन्होंने 320 क्रेट के हिसाब से 300 क्रेट टमाटर खरीदे थे और नकद भुगतान करने की बात की थी। लेकिन भुगतान दिए बिना ही जाने लगे थे। इसी को लेकर व्यापारी के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद व्यापारी ने थाने पहुंचकर पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने पिता का शांतिभंग में चालान कर दिया था। बुधवार को फिर से आरोपी खेत पर पहुंचे और पिता से पांच लाख की मांग करते हुए एससी एक्ट के केस में जेल भिजवाने की धमकी दी। इससे घबराए पिता ने पेड़ पर फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। किसान की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक किसान ने अपने पीछे तीन बच्चे छोड़े हैं। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।