{"_id":"6421fcf6e4ed266114020737","slug":"wheat-will-be-procured-at-40-centers-in-the-district-farmers-should-register-online-jpnagar-news-c-15-1-97933-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिले में 40 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिले में 40 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएं किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। सरकार की ओर से गेहूं खरीद के लिए समर्थन मूल्य घोषित किया जा चुका है। अब जिला प्रशासन ने गेहूं खरीद के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में 40 केंद्रों पर गेहूं खरीद की तैयारी है। बिना पंजीकरण कराए किसान गेहूं नहीं बेच सकेंगे। इसलिए उन्हें जनसेवा केंद्र के माध्यम से पंजीकरण कराना होगा।
एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होगी। सरकारी केंद्रों पर 2125 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद की जाएगी। गेहूं बिक्री के लिए किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए किसानों को अपनी खतौनी की नकल भी लगानी होगी। इसके बाद फसल के दाम का भुगतान ऑनलाइन ही सीधे उनके बैंक खाते में किया जाएगा। फसल के तैयार होने से पहले ही शासन के निर्देश के बाद गेहूं खरीद की तैयारियों को तेज कर दिया गया है। खरीद करने वाले विभागों की ओर से जिले में खरीद केंद्रों की स्थापना किए जाने के साथ ही कांटे बांट व बारदाना का इंतजाम करना भी शुरू कर दिया गया है। विभागीय डिप्टी आरएमओ सुभाष सिंह ने बताया कि जिले में कुल 40 गेहूं खरीद केंद्र स्थापित किए जाने की प्लानिंग की है। इसमें पीसीएफ, खाद्य विभाग, सहकारिता समेत विभिन्न विभागों के केंद्र शामिल हैं। खरीद का लक्ष्य अभी तय नहीं है। गेहूं खरीद की शुरुआत वैसे तो 15 अप्रैल के बाद होती है, लेकिन विभाग ने एक अप्रैल से ही खरीद केंद्रों की स्थापना करने का फैसला किया है। दावा किया कि जिले में इस बार भी गेहूं की खरीद लक्ष्य के सापेक्ष अधिक रहने की संभावना है।
पंजीकरण कराने के लिए ये दस्तावेज जरूरी
किसान जनसेवा केंद्र या फिर अपने स्मार्टफोन से उपज बेचने के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, भूमि अभिलेख (खसरा-खतौनी) और बैंक खाता पासबुक आवश्यक है। किसान सही बैंक खाता दें, जिससे खाते में भुगतान आने में कोई दिक्कत न हो। विपणन अधिकारी ने बताया कि किसान की ओर से बेचे जाने वाले गेहूं की मात्रा का एसडीएम व तहसील की ओर से सत्यापन किया जाएगा।