फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Wheat flour, cheese and salt adulterated, fine of Rs 21.80 lakh

Amroha News: गेहूं का आटा, पनीर और नमक तक मिलावटी, 21.80 लाख का जुर्माना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Wheat flour, cheese and salt adulterated, fine of Rs 21.80 lakh
अमरोहा। बाजार में बिक रहा गेहूं का आटा, नमक और सरसों का तेल तक सब मिलावटी पाया गया है। जांच में इनके सैंपल फेल हो गए हैं। जिसके बाद एडीएम कोर्ट ने चार नामचीन कंपनियों समेत 15 लोगों पर 21.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

अमरोहा के मोहल्ला चौक निवासी चंदर कुमार का ताजा नमक मिलावटी पाए जाने पर पचास हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसकी निर्माता कंपनी गुजरात की नवकार सॉल्ट इंडस्ट्री पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। रसूलपुर मजरा अतरासी निवासी आदेश कुमार पैसल का गेहूं का आटा मिलावटी मिला है। इस एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अमरोहा के घेर पच्छेइया निवासी अशरफ अली दूध का सैंपल फेल होने पर एक लाख पच्चीस हजार रुपये, काजीजादा निवासी सईद अकदस के दूध के मिलावटी मिलने पर एक लाख पच्चीस हजार रुपये, सलामतपुर निवासी अंकित कुमार के मिलावटी दूध पर एक लाख पच्चीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं आसिम अली के सरसों का तेल मिलावटी पाया गया है। इस पर कोर्ट ने पचास हजार रुपये और तेल कंपनी निर्माता तेजेंद्र गिरी निवासी बुलंदशहर की फर्म टीवाईजी फूड्स पर तीन लाख रुपये जुर्माना लगाया है। सुरेंद्र पाल निवासी गजरौला का दानेदार घी मिलावटी पाए जाने पर 20 हजार रुपये और निर्माता कंपनी उमंग डेयरी पर पांच लाख रुपये जुर्माना लगाया है। महावीर सिंह निवासी केशोपुर का पनीर मिलावटी होने पर दो लाख रुपये और निर्माता कंपनी विक्की स्टोर मुरादाबाद पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आमिर चौधरी निवासी फतेहपुर पर पचास हजार रुपये, बिजनौर के शिवाला कलां निवासी का अजय ब्रांड का नमकीन का सैंपल फेल होने पर एक लाख रुपये तथा बिना लाइसेंस के कारोबार कर रहे पतेई खालसा निवासी रणवीर सिंह पर 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। एडीएम सुरेंद्र सिंह ने जुर्माना लगाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

--------------

त्योहारी सीजन को देखते हुए जिले में छापामार अभियान शुरू किया गया है। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। पहले भी मिलावट खोरों पर जुर्माने की कार्रवाई की जाती रही है। लोगों की सेहत से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। गेंहू का आटा, पनीर, नमक और सरसों की कंपनियों और विक्रेताओं पर एडीएम कोर्ट से जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनय कुमार, सहायक खाद्य आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed