फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   wheat crops fall dawn on land

मौसम की मार, बारिश से बिछी गेहूं की फसल

Tue, 10 Apr 2018 12:58 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा/गजरौला। 
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा/गजरौला।  Updated Tue, 10 Apr 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
wheat crops fall dawn on land
उझारी-संभल मार्ग पर बारिश होने से गेहूं की फसल बिछ गई। किसानों को इससे बड़ा नुकसान हुआ है। - फोटो : अमर उजाला
बेमौसम बारिश अन्नदाता के लिए मार साबित हो रही है। आफत बनकर बरसे बादलों से गेहूं के उत्पादन पर खासा फर्क पड़ेगा। जिससे किसानों को चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

सोमवार तड़के जिले में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश पड़ी। रविवार सोमवार की रात भी बादल बरसे। खैर सोमवार की दोपहर में तो बूंदाबांदी हुई लेकिन, काले बादल शाम होने तक छाए रहे। अचानक मौसम का मिजाज बदलने से किसानों की परेशानी बढ़ रही है। बारिश के साथ आई हवाओं ने गेहूं को गिरा दिया है। गेहूं की फसल खेतों में बिछी हुई दिखाई दी। गनीमत रही कि ओले नहीं पड़े वरना किसानों का ज्यादा नुकसान हो सकता था। उधर बारिश से गन्ने की छिलाई पर भी असर पड़ेगा। एक दो दिन गन्ने की छिलाई बाधित हो सकती है। किसानों ने बताया कि इस बारिश से गेहूं का उत्पादन कम होगा। पैदावार के लिए लागत तो उतनी ही लगी है लेकिन, गेहूं अब कम निकलेगा। बारिश ने किसानों का काफी नुकसान कर दिया है।

गजरौला में भी सोमवार को लगभग दो घंटे बारिश हुई। इस आंधी और बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ। कहीं खेतों में खड़ी गेहूं-सरसों की फसल चौपट हो गई है तो कहीं खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल बारिश में भीगकर खराब हो गई। आम किसानों को आंधी से भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है। कई खेतों पर कटाई का कार्य चल रहा है। किसान दुखी हैं कि पहले तो गेहूं की बुवाई कम हुई थी। मौसम खराब हो जाने से कटाई का कार्य मजबूरी में रोकना पड़ रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed