फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Welding mason's body found near railway track, accused of murder

Amroha News: रेलवे ट्रैक के पास मिला वेल्डिंग मिस्त्री का शव, हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Welding mason's body found near railway track, accused of murder
अमरोहा। शुक्रवार की शाम छह बजे घर से लापता वेल्डिंग मिस्त्री का शव पंद्रह घंटे बाद नौगांवा सादात थानाक्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास मिला। मौके पर पहुंची पुलिस और जीआरपी ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के मोहल्ला पुष्कर नगर में ओम प्रकाश का परिवार रहता है। ओमप्रकाश एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले विभाग में प्राइवेट कर्मचारी हैं। उनके परिवार में पत्नी उमा देेवी के अलावा तीन बेटे और एक बेटी है। सबसे बड़ा बेटा विपिन (26) गुजरात में वेल्डिंग मिस्त्री था। वह होली पर घर आया था तब से यहीं था। शुक्रवार की शाम छह बजे विपिन अचानक लापता हो गया। देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। करीब 8 परिजनों ने फोन किया तो उसका नंबर बंद आया। उसके बाद परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे विपिन का शव नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बागड़पुर इम्मा गांव के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक पड़ा मिला। मृतक विपिन के सिर पर चोट लगी हुई थी। जबकि पूरे शरीर पर कहीं भी चोट नहीं पाई गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजू नाम के युवक ने चार महीने पहले विपिन को जान से मारने की धमकी दी थी। अगर विपिन ट्रेन की चपेट में आता तो उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान होते। जबकि उसका शव ट्रैक से दूर पड़ा हुआ था। विपिन की हत्या करने के बाद हादसा दर्शाने के लिए शव को रेलवे लाइन के पास फेंक दिया गया है। मौके पर पहुंची जीआरपी और नौगांवा सादात पुलिस ने जांच पड़ताल की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed