फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Welding mason was killed by being hit on the head with a sharp weapon

Amroha News: सिर पर धारदार हथियार से वार कर की गई थी वेल्डिंग मिस्त्री की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Welding mason was killed by being hit on the head with a sharp weapon
अमरोहा। शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक के पास पड़े मिले वेल्डिंग मिस्त्री की हत्या की गई थी। उसके सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के मोहल्ला पुष्कर नगर में ओम प्रकाश के परिवार में पत्नी उमा देेवी के अलावा तीन बेटे और एक बेटी है। सबसे बड़ा बेटा विपिन (26) गुजरात में वेल्डिंग मिस्त्री था। वह होली पर घर आया था तब से यहीं था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की शाम छह बजे विपिन घर से मामा के घर जाने के लिए निकला था। जिसके बाद लापता हो गया। देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। करीब 8 परिजनों ने फोन किया तो उसका नंबर बंद आया। उसके बाद परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे विपिन का शव नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बागड़पुर इम्मा गांव के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक पड़ा मिला। मृतक विपिन के सिर पर चोट लगी हुई थी। जबकि पूरे शरीर पर कहीं भी चोट नहीं पाई गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजू नाम के युवक ने चार महीने पहले विपिन को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

विपिन ट्रेन की चपेट में आता तो उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान होते। जबकि उसका शव ट्रैक से दूर पड़ा हुआ था। विपिन की हत्या करने के बाद हादसा दर्शाने के लिए शव को रेलवे लाइन के पास फेंक दिया गया है। शनिवार की दोपहर बाद डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। वीडियोग्राफी भी कराई गई। जानकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की पुष्टि हुई है। वहीं देर रात परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed