{"_id":"6a0a2c3f25df76de060f6b97","slug":"welcome-to-muslim-committee-officials-emphasis-on-unity-in-legal-battle-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-163866-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मुस्लिम कमेटी पदाधिकारियों का इस्तकबाल, कानूनी लड़ाई में एकजुटता पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मुस्लिम कमेटी पदाधिकारियों का इस्तकबाल, कानूनी लड़ाई में एकजुटता पर जोर
विज्ञापन
अमरोहा। हाईकोर्ट में विचाराधीन कानूनी लड़ाई के बीच शनिवार रात शहर के मोहल्ला लकड़ा में आयोजित कार्यक्रम में यूपी उर्दू अदब सोसाइटी द्वारा मुस्लिम कमेटी के पदाधिकारियों का इस्तकबाल किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कोर्ट में मजबूती से की जा रही पैरवी की सराहना करते हुए समाज में एकजुटता और कौमी सेवा को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूपी उर्दू अदब सोसाइटी के अध्यक्ष कौसर अली अब्बासी ने कहा कि संगठित होकर हर लड़ाई जीती जा सकती है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम कमेटी ने आपसी एकता और सूझबूझ के बल पर समाज के सामने एक मिसाल पेश की है।
उन्होंने सामाजिक और कौमी कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील भी की। मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष इकबाल अहमद खां ने कहा कि हाईकोर्ट में चल रही कानूनी लड़ाई में मजबूती के साथ पक्ष रखा जा रहा है, जिसका श्रेय कुशल विधिक मार्गदर्शन और समाज के सहयोग को जाता है। उन्होंने सहयोग और समर्थन के लिए विधायक महबूब अली का आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान समाज में भाईचारा, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए तथा नई पीढ़ी को शिक्षा और सकारात्मक दिशा से जोड़ना जरूरी है। इस दौरान हाजी नसीम खां, मुजम्मिल सिद्दीकी, अली आबिदी, वसीम भारती, महफूज खां, नईम अंसारी, हम्माद खान, मंजर खान, कमाल खान, कदीर अहमद, खालिद सिद्दीकी, इंजीनियर फुरकान, डॉ. चंदन नकवी मौजूद रहे।