फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Weather takes a U-turn, temperature drops with fog

Amroha News: मौसम का यू-टर्न, कोहरे के साथ गिरा तापमान

Tue, 28 Jan 2025 03:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 28 Jan 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Weather takes a U-turn, temperature drops with fog
अमरोहा। पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कई दिनों तक धूप निकलने के बाद रविवार रात को अचानक मौसम ने करवट बदल ली। कोहरे के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार सुबह करीब 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी नजर आई। अधिकतम तापमान 20 तो न्यूनतम छह डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से तेज धूप निकलने से दिन के पारे में उछाल आ गया था। धूप के बीच सर्दी का असर काफी कम हो गया। वहीं, मौसम साफ रहने से कोहरा भी नहीं आ रहा था। लेकिन, मौसम ने फिर से अचानक यू-टर्न ले लिय। सोमवार को घने कोहरे के साथ ठिठुरन और गलन बढ़ गई। सुबह जब लोग घरों से बाहर आए तो हर ओर कोहरा छाया हुआ था। पास का भी साफ नजर नहीं आ रहा था और ओस की बूंदें भी गिर रही थीं। जिससे सुबह का तापमान 10 तक पहुंच गया। जिससे ठिठुरन भी महसूस हुई।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों और ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। लोगों का कहना था कि फिर से शायद सर्दी रफ्तार पकड़ेगी। दोपहर में हालांकि, धूप निकली, लेकिन शाम को पांच बजने के बाद ठिठुरन महसूस हुई। उधर, जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार का कहना है कि एक दो दिन कोहरे का प्रकोप रहेगा, साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, फिर मौसम साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में बदलाव से बिगड़ रही लोगों की सेहत
अमरोहा। मौसम में उतार-चढ़ाव से लोग बीमार पड़ रहे हैं। कभी धूप तो कभी कोहरा छा रहा है। तापमान भी कम व ज्यादा हो रहा है, जिससे लोगों की दिनचर्या भी प्रभाव पड़ रहा है। कभी गर्म पानी पीते है तो कभी ठंडा, ठंड लगने पर सर्दियों के कपड़े पहनते तो गर्मी लगते ही एकदम से उतार देते है। इन सब कारणों से खांसी-खराश, गले में सूजन और दर्द की परेशानी बढ़ रही है। सर्दी लगने से बच्चों के टॉन्सिल फूलने से दर्द कर रहे हैं। सोमवार को इसका असर जिला अस्पताल में भी देखने को मिला। ओपीडी में भीड़ लगी रही। सोमवार को 1234 की ओपीडी हुई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि बुखार, सिर में दर्द, जुकाम-खांसी और गले में खराश के अधिक मरीज हैं। बच्चों पर भी मौसम की मार पड़ रही है। 100 से अधिक बच्चे रोजाना पहुंच रहे हैं। जबकि, 200 से अधिक मरीज खांसी, जुकाम व बुखार के पहुंच रहे हैं। ऐसे में सेहत को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article