फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Weather pleasant after drizzle, relief from heat and humidity, rain expected

बूंदाबांदी के बाद मौसम खुशनुमा, गर्मी-उमस से राहत, बारिश के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Weather pleasant after drizzle, relief from heat and humidity, rain expected
शनिवार को हुई बूंदाबांदी से गर्मी और उमस से लोगों ने राहत महसूस की। दिनभर बादल छाए रहने से मौसम खुशनुमा हो गया। क्षेत्र में किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

तीस जून की सुबह जिले में झमाझम बारिश हुई थी। कुछ घंटों में करीब बीस एमएम बारिश हुई जिसके बाद भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल किया। शुक्रवार की रात फिर मौसम अचानक बदल गया। ठंडी हवाएं चलीं। शनिवार की तड़के में बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम का मिजाज बदलते ही किसानों के चेहरे पर खिल उठे। बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया जिसके बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। सूर्यदेव बादलों के पीछे दुबके रहे। बारिश वाले मौसम को देखकर किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शनिवार को बूंदाबांदी के बाद अधिकतम तापमान लुढ़क कर 29डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री रिकार्ड किया गया।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक बारिश होने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि इस समय धान की फसलों को नमी के लिए सिंचाई की जरूरत है। इस बारिश से फसलों को बेहद फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed