फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   weather

सावधान! मौसम विभाग का अलर्ट, सात दिन तक आंधी-बारिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
weather
अमरोहा। बेमौसम आंधी-बारिश से जिले के किसानों को मुश्किलें अभी कम नहीं हुई है। मौसम विभाग ने मई माह के पहले सात दिन आंधी-बारिश की संभावना जताई है। कृषि विभाग ने किसानों से गेहूं की कटाई और गहाई के कार्य को अतिशीघ्र निपटाने की अपील की है। साथ ही फसल को होने वाले नुकसान की जानकारी 72 घंटे के भीतर बीमा कंपनियों और सरकारी नुमाइंदों को देने के लिए अलर्ट किया है। जिससे समय रहते फसल के नुकसान का आकलन कर क्षतिपूर्ति का भुगतान किया जा सके।
विज्ञापन

गुरुवार को जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि मई माह के प्रथम सात दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में तेज हवा के बारिश होने की संभावना है। जबकि पूर्वी जनपदों में छिटपुट वर्षा होने का अनुमान है। कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। गेहूं की फसल की कटाई और गहाई का कार्य अंतिम चरण में है। इसलिए किसान सात दिनों में मौसम की प्रतिकूलता को ध्यान में रखते अवशेष बची फसल की कटाई और गहाई के कार्य को शीघ्रता से निपटाकर उत्पाद को अपने घरों में भंडारण कर लें। इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों के अनुसार बीमाधारक किसान फसल की कटाई के उपरांत आगामी 14 दिनों तक खेत में सुखाई के लिए रखी फसल को ओलावृष्टि, चक्रवात, बेमौसम, चक्रवाती वर्षा से क्षति की स्थिति में 72 घंटे के अंदर बीमा कंपनी या कंपनी के टोलफ्री नंबर 1800120909090, संबंधित बैंक शाखा, जनपद के कृषि राजस्व विभाग, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य के माध्यम से फसल के नुकसान के संबंधित सूचना दें। जिससे संबंधित बीमा कंपनी फसल की क्षति का आकलन कर किसानों को क्षतिपूर्ति का भुगतान कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed