फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   we organise hindu sansad in moodhakheda

कार्यक्रम में व्यवधान डाला तो होगी हिंदू संसद

Thu, 02 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 02 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
we organise hindu sansad in moodhakheda
गजरौला के वसंत होटल में प्रेस वार्ता करते अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक नरसिंहानंद सरस्वती। - फोटो : amar ujala
अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक यती नरसिंहानंद सरस्वती ने चेतावनी दी है कि नौगांवा सादात के मूढ़ाखेड़ा गांव में वार्षिक भंडारे के मौके पर अगर प्रशासन ने लाउडस्पीकर नहीं बजने दिया और कार्यक्रम में व्यवधान डाला तो यहीं हिंदू धर्म संसद बुलाई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि हर साल इस अवसर पर मंदिर में लाउडस्पीकर बजता रहा है इस साल भी बजाया जाएगा। हम कोई नई परंपरा नहीं डाल रहे। तुष्टीकरण की नीति के तहत प्रशासन इसमें व्यवधान डालना चाहता है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने हिंदू समाज से कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सेदारी करने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव मूढ़ा खेड़ा में गुुरुवार को मंदिर पर मुख्य भंडारा है। धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने जा रहे सिद्धपीठ प्रचंड चंडी देवी व महादेव मंदिर डासना गाजियाबाद के महंत और अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक यती नरसिंहानंद सरस्वती बुधवार को गजरौला के एक होटल में मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान शासन और प्रशासन उनके निशाने पर रहा। राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि हर साल मूंढ़ाखेड़ा मंदिर पर भंडारा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल मंदिर पर लाउडस्पीकर लगाया जाता है। पिछले साल लाउडस्पीकर को लेकर दो संप्रदायों के लोगों में विवाद हो गया था। प्रशासन ने लाउडस्पीकर नहीं बजने दिया था। आरोप लगाया कि, प्रशासन हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहा है। नई परंपरा डालने की कोशिश की जा रही है।


कहा कि दो जून दिन को यदि प्रशासन ने कोई व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश करता है तो पांचवीं हिंदू संसद मूंढ़ा खेड़ा में होगी। आरोप लगाया कि, सपा मुखिया मुलायम सिंह मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति अपना रहे हैं। हिंदू स्वाभिमान की राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतना शर्मा एडवोकेट और अनिल यादव ने भी राय रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed