फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   We are intoxicated with the name of Rama, we keep awakening the world...

Amroha News: हम राम नाम के मतवाले, अलख जगाते फिरते हैं...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
We are intoxicated with the name of Rama, we keep awakening the world...
अमरोहा नगर में प्रभातफेरी निकालते रामायण संकीर्तन मंडल के पदा​धिकारी। स्रोत आयोजक
अमरोहा।
विज्ञापन

श्री रामायण संकीर्तन मंडल का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रोजाना सुबह प्रभातफेरी निकालकर भगवान राम का गुणगान किया जा रहा है। रविवार को भी प्रभातफेरी निकाली गई।
प्रभातफेरी की शुरुआत अनिल गौतम ने भगवान गणेश की आरती के साथ की। सुबह रामायण संकीर्तन मंडल के पदाधिकरी बाबा गंगानाथ मंदिर में इकट्ठा हुए। भगवान गणेश की आरती के बाद प्रभातफेरी शुरू हुई, जो मंडी चौब, पीलू गली, मुरादाबादी गेट, विजयनगर, अमरोहा ब्लाक, बेरियान, आर्यवृत्त कॉलोनी, कृष्णा बाल मंदिर होते हुए वापस बाबा गंगा नाथ मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। प्रभातफेरी का भक्तों ने फूलों जगह-जगह स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदीप भटनागर ने राधे राधे जपो चले आएंगे बिहारी भजन गाया। सागर गुप्ता ने दुनिया में देव हजारों हैं बजरंग बली का क्या कहना, उमेश पाठक ने मुक्ति का कोई तो जतन करले रोज थोड़ा थोड़ा हरि का भजन कर ले। अनिल गौतम ने आना पवन कुमार हमारे घर कीर्तन में, संदीप रस्तोगी ने हम रामनाम के मतवाले, अलख जगाते फिरते भजन सुनाया। प्रभातफेरी में विकास व्यास, उमेश पाठक, कमल किशोर, अंश खुराना, गौरव प्रजापति, श्याम वीर सिंह, अनिल शर्मा, करन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed