फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   watermelon taste

पुरवाई ने तरबूज का स्वाद किया फीका

Fri, 06 May 2016 01:31 AM IST
विकल सिंह/अमर उजाला अमरोहा
विकल सिंह/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 06 May 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
watermelon taste
तरबूज
गर्मी में शरीर में पानी की आपूर्ति करने वाले और बेहद गुणकारी तरबूज का स्वाद पुरवाई ने फीका कर दिया है। कई दिन से चल रही पूर्वा हवा ने इसकी मिठास कम कर दी है। इसके चलते इसे खरीदार नहीं मिल रहे हैं। खरीदार नहीं मिलने के कारण बाजारों में इसके ढेर लगे हैं। इससे तरबूज उत्पादक किसानों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


गर्मी और लू में तरबूज की मिठास और बढ़ जाती है। तरबूज खाने से शरीर में पानी की भी जरूरत पूरी होती है। जितनी ज्यादा लू और भीषण गर्मी पड़ती है, तरबूज उतना ही फायदेमंद होता जाता है। अप्रैल के आखिरी दिन से ही गर्मी और तपिश का अहसास होने लगा था।
विज्ञापन


आग उगल रहे सूरज से लोग बेहाल हो गए थे, मगर तीन दिन से चल रही पुरवाई ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। हवा के चलते तरबूज का स्वाद फीका होने लगा है। फीका एवं स्वादहीन होने के कारण इसके खरीदार नहीं मिल रहे हैं। बाजारों में तरबूज के ढेर लगे हैं, लेकिन इसके खरीदार नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तरबूज भीषण गर्मी में खासा गुणकारी होता है। इसके सेवन से लू व गर्मी से निजात मिलती है। मगर अब तीन दिन से चल रही पुरवाई हवा के चलते इसका स्वाद बिगड़ गया है।- डा.एके जैन, जिला अस्पताल

किसानों को हो रहा घाटा
पुरवाई के चलते बिगड़े तरबूज के स्वाद के चलते किसानों को भी खासा नुकसान हो रहा है। सिबौरा गांव निवासी तरबूज उत्पादक किसान लेखराज ने बताया कि शुरू में तरबूज अच्छा महंगा बिक रहा था, मगर अब तीन दिन से पुरवाई चल रही है। इसके चलते इसका स्वाद फीका हो गया है। लोग इसकी खरीदारी नहीं कर रहे हैं।


पूर्वा चलने से तरबूज की मिठास कम हो जाती है। वह स्वादहीन लगने लगता है। जड़ों में कीड़े भी लगने लगते हैं। इससे उत्पादन भी प्रभावित होता है।- चरण सिंह, जिला कृषि अधिकारी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed