{"_id":"688540a8fd2bfde3fa02ff36","slug":"waterlogging-due-to-rain-in-hasanpur-electricity-was-disrupted-for-six-hours-jpnagar-news-c-15-1-mbd1043-695455-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बारिश से रुका गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बारिश से रुका गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण
Sun, 27 Jul 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे का अमरोहा में कार्य अंतिम चरण में है। अमरोहा जनपद की हसनपुर तहसील से गुजरने वाला 23.6 किलोमीटर का हिस्सा लगभग पूरा हो चुका है। हालांकि, रुक रुककर हो रही बारिश निर्माण कार्य को प्रभावित कर रही है।
हसनपुर क्षेत्र में पिपलौती गंगा पुल से एप्रोच को जोड़ने के लिए बनाई जा रही 100 मीटर सड़क का कार्य प्रगति पर है। इस सड़क का कुछ हिस्सा अभी भी बनना बाकी है लेकिन बरसात के मौसम में रुक रुककर हो रही बारिश के कारण काम में देरी आ रही है।
इसके साथ ही, मंगरौला में टी-प्वाइंट पर टोल बूथ का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। इन दोनों महत्वपूर्ण कार्यों के पूरा होने के बाद, हसनपुर क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे का काम लगभग समाप्त हो जाएगा। एक्सप्रेसवे के चालू होने से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
बारिश की वजह से हो रही रुकावटें निर्माण कंपनियों के लिए एक चुनौती बनी हुई हैं, लेकिन वे जल्द से जल्द कार्य को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस एक्सप्रेस-वे के पूरी तरह से चालू होने का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेस-वे लोगों का इसका फायदा मिलेगा। मेरठ का सफर आसान हो जाएगा और प्रयागराज जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
- अमरोहा में गंगा एक्सप्रेस-वे का कार्य अंतिम चरण में है। गंगा पुल पर एप्रोच के लिए कार्य चल रहा है। बारिश होने से थोड़ी परेशानी जरूर होती है, लेकिन जैसे ही मौसम साफ हो जाता है। तो कार्य में कर्मचारी जुट जाते हैं। जल्द ही कार्य पूरा किया जाएगा। - अशोक मोगा, एक्सईएन, निर्माण गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से बदायूं तक