फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   water works

वाटर वर्क्स के कार्यों की जांच होगी, बकाया हाउस टैक्स में छूट 30 प्रतिशत !

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
water works
अमरोहा। नगर पालिका के बोर्ड की बैठक सोमवार को हुई। इसमें विभिन्न तरह के 11 कार्यों का प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा बकाया हाउस टैक्स में छूट बढ़ा कर 30 प्रतिशत करने की मांग की गई। कई मुद्दों पर तीखा तकरार भी हुआ। वहीं वाटर वर्क्स के कार्यों में धांधली का आरोप लगाया गया है। इसके लिए पांच सदस्यीय टीम गठित करने की मांग की। अध्यक्ष को एक लाख रुपये तक का खर्च करने की अनुमति का प्रस्ताव पेश किया गया। कुल 6.18 करोड़ रुपये का प्रस्ताव अनुमोदित किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष शशि जैन की अध्यक्षता में सोमवार को कर अनुभाग के हाल में बोर्ड की बैठक शुरू हुई। ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि 6.18 करोड़ रुपये से मूलभूत सुविधा मुहैया कराई जानी है। इसके बाद कर अनुभाग के कर्मचारी ने एजेंडा के बारे में संक्षिप्त जानकारी देना शुरू की। जल्दबादी देख सभासदों का तेवर तल्ख हो गया। सरताज आलम, फहीम शाहनवाज और नूर फैजी ने एजेंडा के बिंदुओं को पढ़कर सुनाने को कहा। इसके बाद बिंदुवार एजेंडा के बारे में बताया गया। वाटर वर्क्स पर खर्च की रकम पर सहमति को लेकर सभासदों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि नलकूप या बोरिंग समेत अन्य कार्यों में रकम की बंदरबांट हुई है। उसके कार्यों की जांच कराई जाए। ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि कार्य पहले के हैं। इसके लिए टेक्निकल जांच कराएंगे, लेकिन सभासदों ने उनकी एक न सुनी। उन्होंने एक स्वर में कहा कि पांच सदस्यीय टीम गठित करें। वसीम भारती ने अध्यक्ष को एक लाख रुपये तक का खर्च करने का अधिकार के लिए मांग की। सरताज आलम ने आवासीय मकानों के लिए हाउस टैक्स में छूट को बढ़ाने की मांग की। कहा कि शहर के लोगों को 30 प्रतिशत की छूट मिले। इससे बकाया जमा करने के प्रति लोग प्रेरित होंगे। इस दौरान मुमताज अहमद, अकील अंसारी, प्रतीक शर्मा, शकील अंसारी, मेहनाज फातिमा, अंकित गुप्त, नूर नबी, अरशी, तरन्नुम आफताब, जुबैर, श्वेता यादव आदि सभासद रहीं।
विज्ञापन

महिला सभासदों की नहीं खुली जुबान, पति भी आएं
अमरोहा। बोर्ड की बैठक में महिला सभासदों के साथ उनके पति और घरवाले भी आएं थे। महिला सभासद कुर्सी पर बैठ गईं। हाल में उनके पति और परिजन भी बैठे रहें। महिला सभासदों में कोई भी जुबान नहीं खोली। पतियों के इशारे पर दो महिला सभासद ने कागज की प्रति अध्यक्ष को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति के बोलने पर भड़कें सभासद
अमरोहा। प्रस्ताव पास कराने के लिए एक सभासद के पति बीच में बोलने लगे। यह देख कर एक वरिष्ठ सभासद को नागवार गुजरी उन्होंने सदन के नियम से अवगत कराया। कहा कि आप नहीं बोलेंगे, सदस्य बोलेगा। इसके बाद वह खामोश हो गए। अध्यक्ष शशि जैन ने मामले को संभाला।
कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन खरीदने की मांग
अमरोहा। सभासदों ने कूड़ा की समस्या से निजात के लिए मांग की। कहा कि कूड़ा निस्तारण करना जरूरी है क्योंकि इधर उधर फेंकने से समस्या बढ़ रही है। जमीन में निस्तारण संयंत्र लगाने में आसानी रहेगी। सदन ने एक स्वर से समर्थन किया।
25 मिनट में पूरी हो गई शहर के हालात की चर्चा
अमरोहा। वित्तीय वर्ष की यह दूसरी बैठक रही, लेकिन सदन के प्रति कोई गंभीर नहीं दिखा। बोर्ड की बैठक आधा घंटा से कम चली। दिन में 11.41 बजे बैठक शुरू हुई। विभिन्न मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा के बाद 12.06 बजे समाप्त हो गई। ऐसे में नागरिक सुविधाओं को मुहैया कराने के प्रति कोई बहस भी नहीं हुई।

सदन में वर्दीधारी भी आएं, कानाफूंसी के बाद निकलें
अमरोहा। सदन की कार्रवाई शुरू होने के साथ ही पुलिस के गनर भी आ गए। यह देख सभासदों के बीच कानाफूंसी शुरू हो गई। अध्यक्ष शशि जैन और ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने माहौल को भांप लिया। इशारों के बाद तीनों गनर बाहर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed