फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   water of ganga increases

गंगा के उफान से खादर क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा 

Mon, 04 Jul 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला /ब्यूरो अमरोहा
अमर उजाला /ब्यूरो अमरोहा Updated Mon, 04 Jul 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
water of ganga increases
गजरौला के ब्रजघाट में खतरे के निशान से कुछ दूर है गंगा का जलस्तर।

विज्ञापन
उत्तराखंड में बादल फटने और भारी बारिश से गंगा उफान पर है। रविवार को जलस्तर में और वृद्धि हुई है। तिगरी में गंगा का जलस्तर 199.70 मीटर से बढ़कर 200.7 मीटर पहुंच गया है। 37 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ा है। 

  वहीं ब्रजघाट में 197.05 मीटर से बढ़कर 197.90 मीटर जलस्तर पहुंच गया है। ब्रजघाट में 85 सेंटीमीटर जलस्तर बढा है। अगले चौबीस घंटे में जलस्तर और बढ़ सकता है। इसकी आशंका जताई गई है। क्योंकि गंगा में हरिद्वार और बिजनौर से पानी छोड़ा जा रहा है। उधर गंगा के उफान से हसनपुर, धनौरा तहसील के खादर क्षेत्रों के लोगों में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड के चमौली के घाट, दशोली इलाके में बादल फटने के बाद अब पिथौरागढ़ की सोमेश्वर की लोद घाटी में बादल फटा है। उत्तराखंड में तबाही मचाई है। पहाड़ों पर भारी बारिश का कहर भी जारी है। गंगा और गंगा की सहायक नदियों में उफान पर हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने से अमरोहा के तिगरी और ब्रजघाट में गंगा उफान पर हैं। इससे ब्रजघाट और खादर क्षेत्रों में बाढ़ का  खतरा बढ़ता जा रहा है। गंगा के बढ़ते जलस्तर ने लोगों की नींद उड़ा दी है। बाढ़ का खतरा सताने लगा है। खादर क्षेत्रों के तटबंधों पर नजर रखी जा रही है। पहरा बैठा दिया गया है। कहीं गंगा कटान न कर जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed