{"_id":"60cf98ce8ebc3e348b79e1e6","slug":"water-level-of-ganga-increased-gajraula-news-mbd392947858","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर बैराज से फिर छोड़ा साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी, गंगा और उफनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर बैराज से फिर छोड़ा साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी, गंगा और उफनाई
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के चलते बिजनौर बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। अब रविवार को बिजनौर बैराज से सुबह के समय चार लाख 25 हजार 507 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके अगले 16 घंटे में यहां से गुजरने के आसार हैं। ऐसे में गंगा के और उफान पर आने की आशंका के चलते प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट करने के साथ गंगा के किनारे बसे लोगों को भी आगाह कर दिया गया है। गंगा से घिरे गांवों में बाढ़ की दहशत व्याप्त है।
रविवार को भी गंगा उफान पर रही। इसका असर तिगरी में देखने को मिला। तिगरी में दुर्गा देवी मंदिर के निकट खड़ंजे तक पानी आ गया है। वहां रखी दुकानदारों और पंडितों की झोपड़ियां, खोखे, तख्त और जिला पंचायत द्वारा रखवाए गए चेंजिंग रूम पानी में डूब गए। सुबह को जब दुकानदार वहां पहुंचे तो कुछ सामान गंगा के पानी में बह गया था। उन्होंने नाव में बैठकर अपने सामान को सुरक्षित किया। वहीं सामान समेटकर ले गए। तिगरी और आसपास के गांवों में गंगा किनारे खेतों में बाढ़ का पानी भर गया है। इससे किसानों के होश उड़े हुए हैं। वहीं गंगा के साथ ही रामगंगा पोषक नहर भी तेजी से कटान कर रही है।
अब जब रविवार को बिजनौर बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है, जो देर रात तक यहां पहुंचेगा। ऐसे प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को मुस्तैद रहने को कहा है। साथ ही गंगा किनारे बसे लोगों को भी आगाह कर दिया गया है कि वह सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।