फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   water increases of river ganga

िर खतरे के निशान की ओर चली गंगा

Mon, 01 Aug 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा Updated Mon, 01 Aug 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
water increases of river ganga
गजरौला के ब्रजघाट में मुख्य स्नान घाट की पैड़ियों पर चढ़ा गंगा का जल।
 पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर गंगा उफनने लगी हैं। ब्रजघाट और तिगरी गंगा का जलस्तर खतरे के निशान की ओर बढ़ने लगा है। इसी के साथ गंगा किनारे के खादरक्षेत्र के गांवों की ओर पानी बढ़ रहा है। खादर के गांवों के संपर्क मार्गों पर पानी भर गया है।
विज्ञापन


इससे पहले कुछ दिन से जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही थी। डीएम ने एसडीएम-तहसील, लेखपालों को क्षेत्र का दौरा कर हालात पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

ब्रजघाट में रविवार को गंगा का जलस्तर बढ़कर 198.15 मीटर और तिगरी का जलस्तर 200.70 मीटर हो गया है। खतरे के निशान से ब्रजघाट गंगा का जलस्तर 1.14 मीटर और तिगरी का 1.50 मीटर ही दूर है। हाल यह है कि ब्रजघाट में मुख्य स्नान घाट पर पानी फिर से पैड़ियों पर चढ़ने लगा है। इतना ही नहीं मुख्य स्नान घाट से पुल के नीचे से होकर दूसरी ओर जाने वाले रास्ते पर भी पानी भर गया है। अगले चौबीस घंटे में जलस्तर और बढ़ सकता है। इससे खादर क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। उधर, प्रशासन ने बाढ़ के खतरे को भांपते हुए सभी बाढ़ राहत चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed