{"_id":"66d11e05c59d43d30500bff6","slug":"water-in-the-field-players-could-run-only-200-meters-instead-of-1500-meters-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-124720-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आरटीआई कार्यकर्ता को धमकी देने में भाजपा नेता पिता-पुत्र पर एक और केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आरटीआई कार्यकर्ता को धमकी देने में भाजपा नेता पिता-पुत्र पर एक और केस
विज्ञापन
आदमपुर। आरटीआई कार्यकर्ता को मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने के मामले में भाजपा नेता और उनके बेटे लगातार घिरते जा रहे हैं। इनके खिलाफ इस प्रकरण में 10 दिन में दूसरी एनसीआर दर्ज हुई है।
क्षेत्र के गांव चकफेरी निवासी हरिप्रकाश राणा एडवोकेट आरटीआई कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले आदमपुर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता धीरज कुमार ने एक सहकारी समिति से संबंधित कुछ जरूरी सूचना मांगी थी। सहकारी समिति पर सभापति भाजपा नेता की पत्नी हैं, जबकि उसी समिति पर भाजपा नेता का बेटा कर्मचारी है। आरोप है सूचना मांगने पर भाजपा नेता बौखला गए थे। आरटीआई कार्यकर्ता धीरज को मोबाइल पर कॉल कर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी गई थी। इसके साथ ही अधिवक्ता हरिप्रकाश राणा को भी धमकी दी गई थी।
बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस संबंध में धीरज 19 अगस्त को ही भाजपा नेता और उनके पुत्र पर एनसीआर दर्ज करा चुके है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि अब अधिवक्ता हरिप्रकाश राणा की तहरीर पर भाजपा नेता रामपाल खड़गवंशी और उनके बेटे नेकपाल खडगवंशी निवासी गांव चकफेरी के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है। वहीं, भाजपा नेता ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है।