फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Water in the field, players could run only 200 meters instead of 1500 meters

Amroha News: मैदान में पानी, 1500 की जगह 200 मीटर ही दौड़ पाए खिलाड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Water in the field, players could run only 200 meters instead of 1500 meters
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में 15 सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित होनी थी। लेकिन, मेजर ध्यान चंद्र क्रीड़ा स्थल पर बारिश का पानी भर गया। इसके चलते 15 सौ मीटर की दौड़ की जगह महाविद्यालय गेट तक 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता कराई गई।
रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद्र नाम से क्रीड़ा स्थल है। नगर के अधिकांश कार्यक्रम इसी मैदान में होते हैं। इसके बावजूद इस मैदान की कोई सुध लेने वाला नहीं है। नौकरी की तैयारी करने के लिए दौड़ लगाने वाले युवा खुद ही इस मैदान को समतल करते हैं। झाड़ियां काटते हैं। महाविद्यालय के इस मैदान को विकसित करने पर कोई ध्यान नहीं गया। इसका खामियाजा बृहस्पतिवार को खेल दिवस पर उन खिलाड़ियाें को भुगतना पड़ा, जो 1500 मीटर की दौड़ में पदक हासिल करने के लिए दौड़ने वाले थे।
विज्ञापन

खेल दिवस पर मैदान में दौड़ प्रतियोगिता होनी थी। इसमें 1500 मीटर तक की दौड़ होनी थी। बुधवार रात हुई तेज बारिश के चलते मैदान में पानी भरा गया। इसके चलते 1500 मीटर की जगह 200 मीटर की ही दौड़ कराने का निर्णय लिया गया, जो महाविद्यालय के मुख्य गेट से अंदर परिसर तक कराई गई। इसमें छात्र वर्ग में रिंकू पहले और पवन कुमार दूसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में श्वेता पहले और नगमा दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- खेल दिवस पर 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता कराई जानी थी, लेकिन मैदान में पानी भर गया। इसलिए 200 मीटर दौड़ कराई गई। - डॉ. अजय कुमार, विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा व क्रीड़ा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed