फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   water crisis in amroha

बूंद-बूंद को तरसेंगे चार लाख शहवासी

Sun, 27 Mar 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 27 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
water crisis in amroha
टंकी पर चढ़ा छात्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
करीब चार लाख शहरवासियों को इस बार भी भीषण गर्मी में बूंद-बूंद को तरसना होगा। पिछले तीन साल से शहर में जारी पेयजल पुनर्गठन योजना का काम अधूरा पड़ा है। छह ओवरहेड टैंकों में सिर्फ दो ही बन सके हैं। पेयजल आपूर्ति कर पाने की स्थिति में ये भी नहीं हैं।
विज्ञापन


शहर में पेयजल आपूर्ति बेहतर बनाने के लिए तीन साल पहले पेयजल पुनर्गठन योजना में अमरोहा का चयन हुआ था। 35 करोड़ रुपये की इस योजना के पूरे होने पर 30 साल तक शहर में पेयजल संकट न होने उम्मीद जताई गई थी। योजना में छह ओवरहेड टैंक बनाए जाने थे। इनमें दो ओवरहेड टैंक ही बन सके हैं। तीन पर काम चल रहा है।
विज्ञापन


एक के लिए जमीन भी फाइनल नहीं हो सकी है। प्रत्येक ओवरहेड टैंक 21 लाख लीटर क्षमता का होगा। इस तरह 1.26 करोड़ लीटर पानी भंडारण की क्षमता हर समय शहरवासियों के लिए रहने की उम्मीद थी। शहर में हर साल पानी की कमी लोगों को सताती है। पालिका के पास मौजूदा समय में पर्याप्त संसाधन ही नहीं हैं कि शहर की लगातार बढ़ती आबादी की प्यास को मिटाया जा सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बने हुए ओवरहेड टैंक भी हैंडओवर नहीं हुए
पेयजल पुनर्गठन योजना का काम कर रही कार्यदायी संस्था जल निगम अहमदनगर और राजकीय इंटर कालेज के मैदान में बनकर तैयार हो चुके ओवरहेड टैंक को भी पालिका के लिए हैंडओवर नहीं कर सकी है। इनमें अभी बिजली कनेक्शन नहीं हो सका है।

आशियाना कालोनी, अमरोहा ब्लाक परिसर और मोहल्ला कुरैशियान में ओवरहेड टैंक निर्माण का काम चल रहा है। एक ओवरहेड टैंक बनाने के लिए जमीन ही नहीं मिल रही है। इसे मंडी समिति स्थल में बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।  

योजना पूरी हो तो मिलेगा भरपूर पानी
पेयजल पुनर्गठन योजना पूरी होने के बाद औसतन प्रति व्यक्ति 30 लीटर रोजाना पानी शहरवासियों को मिल सकेगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक के मुताबिक प्रति व्यक्ति 35 से 40 लीटर पानी की प्रतिदिन आवश्यकता होती है। योजना के पूरे होने के बाद भी डब्ल्यूएचओ का मानक पूरा नहीं कर पाएंगे। 

कई इलाके पेयजल आपूर्ति से महरूम
शहर के कई इलाके आज भी नगर पालिका की पेयजल आपूर्ति के दायरे में नहीं आते हैं। इनमें नई विकसित कालोनी अमरोहा बाईपास, सुबोधनगर, पुष्करनगर, जोया रोड, वासुदेवनगर, मंडी समिति रोड और कांठ रोड के इलाके में पेयजल आपूर्ति नहीं होती है। 



पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत शहर में छह ओवरहेड टैंक बनने हैं, दो का निर्माण पूरा हो गया है, इनसे जून में पेयजलापूर्ति शुरू हो जाएगी। बाकी चार भी दिसंबर तक चालू हो जाएंगे। - आरके जैन, अधिशासी अभियंता (जलनिगम)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed