{"_id":"6401025cac6bb46cf6012f04","slug":"warned-of-fierce-agitation-if-compensation-is-not-received-jpnagar-news-c-15-1-74023-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मुआवजा नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मुआवजा नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी
Fri, 03 Mar 2023 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 03 Mar 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर। मध्य गंगा नहर में गई भूमि के चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। बड़ी संख्या में महिलाएं भी विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुई। किसानों ने मुआवजा नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।जनपद में मध्य गंगा नहर का निर्माण काम लगभग पूरा हो चुका है लेकिन कूबी, रामपुर घना और मोहनपुर में जमीन का मुआवजा न मिलने के कारण निर्माण कार्य लटका हुआ है। प्रशासनिक अधिकारी किसानों को मनाने में लगे हैं। मगर किसान मानने को तैयार नहीं हैं। किसानों ने कहा कि प्रशासन ने वर्ष 2011 में जमीन अधिग्रहण की मगर मुआवजा नहीं दिया। अब जमीन काफी महंगी हो गई है इसलिए किसान किसी भी कीमत पर जमीन देने को तैयार नहीं है। इसलिए मौजूदा सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाए।
ये धरना मंगलवार से भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के बैनर तले तंबू लगाकर चल रहा है। धरने में अब महिलाएं भी कूद पड़ी हैं। वे पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन में शरीक हो गई हैं। चेतावनी दी कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक किसी भी तरह का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा और न ही मौके से उठेंगे। इस दौरान कुलदीप सिंह, गुरुदेव सिंह, जयवीर सिंह, मुकेश, वीरपाल सिंह, कमल सिंह, पिंकू, इन्द्रावती, कुसुम, सुमिता आदि मौजूद रहे।